प्रभारी मंत्री का 10 को होगा अभिनंदन

Published at :07 Jan 2016 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री का 10 को होगा अभिनंदन

प्रभारी मंत्री का 10 को होगा अभिनंदन बिरौल. दरभंगा के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी का सुपौल बाजार में दस जनवरी को भव्य स्वागत होगा. इसकी तैयारी के लिए जदयू कार्यकर्ता जुट गये हैं. दूसरी ओर, उम्मीद की जा रही है कि उसी दिन मंत्री बिरौल को नगर परिषद /नगर पंचायत को दर्जा दिये जाने की […]

विज्ञापन

प्रभारी मंत्री का 10 को होगा अभिनंदन बिरौल. दरभंगा के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी का सुपौल बाजार में दस जनवरी को भव्य स्वागत होगा. इसकी तैयारी के लिए जदयू कार्यकर्ता जुट गये हैं. दूसरी ओर, उम्मीद की जा रही है कि उसी दिन मंत्री बिरौल को नगर परिषद /नगर पंचायत को दर्जा दिये जाने की घोषणा कर सकते हैं. यह जानकारी कैलाश साहू ने दी.एसडीओ से मिले स्वतंत्रता सेनानी बिरौल. देश आजादी में बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भूले प्रशासन को याद दिलाने के लिए गुरुवार को एसडीओ मो. शफीक से स्वंतत्रता सेनानियाें का एक शिष्टमंडल मिला. उनलोगों ने कहा कि बिरौल प्रखंड परिसर में लगे स्वंतत्रता सेनानियों के नाम शिलापट्ट स्मारक पर नहीं है. इसके लिए दु:ख जताया गया. एसडीओ ने कहा कि छूटे हुए नामों को जोड़ने के लिए बीडीओ को आदेश दिया गया है़ इस मौके पर गणेश प्रसाद सिंह, रंजन सिंह उर्फ वाना, विपीन चौधरी, दिवाकांत राय सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन