सांसद कीर्ति आजाद का कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

Published at :07 Jan 2016 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद कीर्ति आजाद का कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

सांसद कीर्ति आजाद का कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला बेनीपुर. भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महथौर चौक पर सांसद कीर्ति झा आजाद का पुतला दहन किया और उनके विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं का कहना था कि श्री आजाद दल में रहकर दल के साथ विश्वासघात कर रहे हैं. उन्हें अविलंब पार्टी से निष्कासित […]

विज्ञापन

सांसद कीर्ति आजाद का कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला बेनीपुर. भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महथौर चौक पर सांसद कीर्ति झा आजाद का पुतला दहन किया और उनके विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं का कहना था कि श्री आजाद दल में रहकर दल के साथ विश्वासघात कर रहे हैं. उन्हें अविलंब पार्टी से निष्कासित करने की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से की गई. इस दौरान ये लोग सांसद विरोधी और अमित शाह-अरुण जेटली जिंदाबाद के नारे लगाये. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता बलराम झा कर रहे थे और गोनू झा, अमर साहु, राजिन्दर साह, मुरारी झा, राहुल चौधरी, रूपेश झा, संजय झा शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन