पेंशन कटौती में उपमुखिया पर केस

पेंशन कटौती में उपमुखिया पर केस बहेड़ी. धनौली पंचायत के विभिन्न पेंशन योजना के लाभुकों से अवैध रूप से राशि की उगाही करने के मामले में प्रशिक्षु आइएएस सह बीडीओ अभिलाशा शर्मा ने उपमुखिया सह मुखिया पति सुरेन्द्र यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. कांड संख्या 04/16 में धारा 420, 384 एवं 506 के […]
पेंशन कटौती में उपमुखिया पर केस बहेड़ी. धनौली पंचायत के विभिन्न पेंशन योजना के लाभुकों से अवैध रूप से राशि की उगाही करने के मामले में प्रशिक्षु आइएएस सह बीडीओ अभिलाशा शर्मा ने उपमुखिया सह मुखिया पति सुरेन्द्र यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. कांड संख्या 04/16 में धारा 420, 384 एवं 506 के तहत आरोपी बनाया गया है. उल्लेखनीय है कि पेंशन के करीब 70 लाभुकों ने राशि वितरण में 100 से 300 रुपये की कटौती करने का आरोप लगाते हुए श्री यादव के विरुद्ध प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया था. इसके आलोक में डीएम के निर्देश पर विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी ने मामले की जांच की थी. जिसमें धनौली के पंचायत सचिव ब्रह्मदेव यादव पर कार्य के प्रति लापरवाही बरतने एवं वरीय पदाधिकारी के आदेश का पालन नहीं करने को लेकर प्रपत्र क गठित किया गया. वहीं जांच पदाधिकारी ने उपमुखिया श्री यादव पर लगाये गये आरोप को सत्य करार दिया. इसी जांच रिपोर्ट के आलोक में यह कार्रवाई की गई. दूसरी ओर, उपमुखिया श्री यादव ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए पुलिस अनुसंधान में मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










