गैस सिलिंडर फटने से पॉल्ट्री फार्म में लगी आग

Published at :07 Jan 2016 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
गैस सिलिंडर फटने से पॉल्ट्री फार्म में लगी आग

गैस सिलिंडर फटने से पॉल्ट्री फार्म में लगी आग बहादुरपुर. पतोर ओपी क्षेत्र के खैरा पंचायत के कुच्ची गांव स्थित राजू पॉल्ट्री फार्म के अंदर गैस सिलिंडर फटने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 1.30 बजे फार्म में रखे गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गयी. वहां मौजूद […]

विज्ञापन

गैस सिलिंडर फटने से पॉल्ट्री फार्म में लगी आग बहादुरपुर. पतोर ओपी क्षेत्र के खैरा पंचायत के कुच्ची गांव स्थित राजू पॉल्ट्री फार्म के अंदर गैस सिलिंडर फटने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 1.30 बजे फार्म में रखे गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गयी. वहां मौजूद दो स्टाफ ने सिलिंडर को उठाकर बाहर फेंक दिया. फार्म के मालिक कुजी गांव निवासी वशिष्ट नारायण सिंह के पुत्र राजेश सिंह उर्फ राजू ने बताया कि 5 किलो का गैस सिलिंडर ठंड के चलते फार्म में रखा गया था. हालांकि गैस सिलिंडर फटने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुई. इस संबंध में पतोर ओपी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी नहीं दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन