आरा मिल को बंद कराने की मांग

आरा मिल को बंद कराने की मांगमनीगाछी. प्रखंड क्षेत्र के बाजीतपुर निवासी संतोष कुमार शर्मा ने डीएम के जनता दरबार में बाजीतपुर में अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहे अवैध आरा मिल के संचालन को बंद कराने की गुहार लगायी है. आवेदन में उन्होंने बताया कि अवैध आरा मिल का संचालन वन विभाग के पदाधिकारी […]
आरा मिल को बंद कराने की मांगमनीगाछी. प्रखंड क्षेत्र के बाजीतपुर निवासी संतोष कुमार शर्मा ने डीएम के जनता दरबार में बाजीतपुर में अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहे अवैध आरा मिल के संचालन को बंद कराने की गुहार लगायी है. आवेदन में उन्होंने बताया कि अवैध आरा मिल का संचालन वन विभाग के पदाधिकारी की मदद से किया जा रहा है. इसकी शिकायत करने वाले को मिल मालिक द्वारा धमकाया जाता है. ज्ञात हो कि इस संबंध मेंं 10 अक्टूबर को प्रभात खबर में खबर छपने के बाद डीएफओ ने अवैध रूप से चल रहे उक्त मिल को स्वीकारते हुए मिल को बंद कराने की बात कही थी, लेकिन अभी तक मिल को बंद नहीं कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










