नप चुनाव को ले लेखा जांच 9 से

Published at :07 Jan 2016 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
नप चुनाव को ले लेखा जांच 9 से

नप चुनाव को ले लेखा जांच 9 से बेनीपुर. नगर परिषद चुनाव प्र्रत्यक्षदर्शियों के व्यय लेखा की जांच 9 जनवरी से उप कोषागार पदाधिकारी मो. रिजवान के द्वारा की जायेगी. उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को वार्ड 1 से 8 तक, 11 जनवरी को 9 से 16 तक, 13 जनवरी को 17 से 29 वार्डों […]

विज्ञापन

नप चुनाव को ले लेखा जांच 9 से बेनीपुर. नगर परिषद चुनाव प्र्रत्यक्षदर्शियों के व्यय लेखा की जांच 9 जनवरी से उप कोषागार पदाधिकारी मो. रिजवान के द्वारा की जायेगी. उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को वार्ड 1 से 8 तक, 11 जनवरी को 9 से 16 तक, 13 जनवरी को 17 से 29 वार्डों के प्रत्याशियों का व्यय का लेखा जोखा किया जायेगा. इसके अलावे चुनाव समाप्ति के बाद 22 जनवरी को सभी वार्डों को लेखा जोखा कि या जायेगा. प्रमुख मुन्नी देवी का भाजपा से नहीं नाता : गोपालबेनीपुर. बहेड़ी प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी का भाजपा से कोई संबंध नहीं है. उनके पति संजय लाल देव सदा जदयू के संपर्क में रहे हैं और लोकसभा से विधानसभा चुनाव तक जदयू के लिए काम करते रहे हैं. उक्त बातें भाजपा के पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर ने पत्रकारों से कही. उन्होंने वर्तमान विधायक सुनील कुमार चौधरी द्वारा प्रमुख का संबंध भाजपा से होने से संबंधित विभिन्न समाचार पत्रों में छपी खबरों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यदि विधायक श्री चौधरी यह बोले हैं तो वे इसे साबित करें अन्यथा भाजपा से माफी मांगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन