अपराधियों को ले चार पहिया वाहनों में झांकती रही पुलिस

दरभंगा : चर्चित अभियंता हत्याकांड के मुख्य आरोपित कुख्यात मुकेश पाठक को दबोचने के लिए लगातार पुलिस महकमा पसीना बहा रहा है. इस कांड में संलिप्त अपराधियों गिरफ्त में लेने के लिए खाक छान रही है. इसके तहत पुलिस गुप्त रूप से अनवरत छापेमारी कर रही है. इस कड़ी में बुधवार को पुलिस ने चार […]
दरभंगा : चर्चित अभियंता हत्याकांड के मुख्य आरोपित कुख्यात मुकेश पाठक को दबोचने के लिए लगातार पुलिस महकमा पसीना बहा रहा है. इस कांड में संलिप्त अपराधियों गिरफ्त में लेने के लिए खाक छान रही है. इसके तहत पुलिस गुप्त रूप से अनवरत छापेमारी कर रही है.
इस कड़ी में बुधवार को पुलिस ने चार पहिया वाहनों की सघन तलाशी की. शहरी क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्र के साथ ही एनएच 57 पर भी अभियान चलता रहा. हालांकि इसमें किसी तरह की सफलता मिलने की पुष्टि किसी पदाधिकारी ने नहीं की है. बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह अभियान चलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










