12 तक जमा करें बच्चों के खाता संबंधी प्रतिवेदन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jan 2016 3:18 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : राजकीय व राजकीयकृत माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक की बैठक में लाभुक आधारित भौतिक एवं वित्तीय प्रतिवेदन तथा अवशेष राशि के प्रत्यर्पण किया गया. योजना व लेखा के डीपीओ सुधीर कुमार झा ने जानकारी दी कि 7 जनवरी को इसी पर राज्यस्तरीय बैठक है. इसमेंे इस प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया […]
विज्ञापन
दरभंगा : राजकीय व राजकीयकृत माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक की बैठक में लाभुक आधारित भौतिक एवं वित्तीय प्रतिवेदन तथा अवशेष राशि के प्रत्यर्पण किया गया.
योजना व लेखा के डीपीओ सुधीर कुमार झा ने जानकारी दी कि 7 जनवरी को इसी पर राज्यस्तरीय बैठक है. इसमेंे इस प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने सभी एचएम से इसे गंभीरता से लेने को कहा. श्री झा ने क हा कि हर हाल में स्कूली छात्रों के खाता का प्रतिवेदन 12 जनवरी तक समर्पित करना अनिवार्य है. विभागीय निर्देशानुसार 18 जनवरी सके विभिन्न मदों की राशि का हस्तांतरण होना है.
ऐसे में इससे किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने का सख्त निर्देश दिये. वहीं गत वित्तीय वर्ष में पोशाक, साइकिल, छात्रवृति आदि मद में दी गयी राशि का भौतिक व वित्तीय प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने वाले एचएम के विरुद्ध कार्रवाई के स्पष्ट संकेत दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










