लिंक फेल रहने से तीसरे दिन भी बैंको का काम बाधित

Published at :06 Jan 2016 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
लिंक फेल रहने से तीसरे दिन भी बैंको का काम बाधित

लिंक फेल रहने से तीसरे दिन भी बैंको का काम बाधितकमतौल . लगातार तीसरे दिन बुधवार को लिंक फेल रहने से बैंकाें का कामकाज बाधित हुआ़ अपने खाता से रूपये की निकासी और जमीन निबंधन कराने के लिए बैंक चालान जमा करने के लिए लोग इधर से उधर भटकते रहे. भारतीय स्टेट बैंक की कमतौल […]

विज्ञापन

लिंक फेल रहने से तीसरे दिन भी बैंको का काम बाधितकमतौल . लगातार तीसरे दिन बुधवार को लिंक फेल रहने से बैंकाें का कामकाज बाधित हुआ़ अपने खाता से रूपये की निकासी और जमीन निबंधन कराने के लिए बैंक चालान जमा करने के लिए लोग इधर से उधर भटकते रहे. भारतीय स्टेट बैंक की कमतौल शाखा सहित ग्राहक सुविधा केंद्र पर मोडम का प्रयोग भी विफल रहा़ मोडेम से इंटरनेट की स्पीड धीमी रहने के चलते कामकाज प्रभावित रहा़ बैंकों के ईद-गिर्द ग्राहकों की बेचौनी देख भीतर बैठे अधिकारी और कर्मचारी भी बेचैन नजर आ रहे थे़ बता दें कि बीते रविवार को जेसीबी से नाला उराही किये जाने से सौ पेयर का भूमिगत टेलीफोन केबुल क्षतिग्रस्त हो गया था़ जिसे मंगलवार तक ठीक नहीं करवाया जा सका़ नतीजतन बुधवार को भी बेसिक टेलीफोन सहित दूरभाष केंद्र से ब्राडबैंड की सेवा बाधित रही़ इस सम्बन्ध में एसडीओ(टी) दरभंगा आईएन ठाकुर ने गुरूवार से सेवा बहाल कर दिये जाने का भरोसा दिलाया है़ परन्तु बुधवार समाचार लिखे जाने तक विशेषज्ञों का दल और सामन कमतौल नहीं पहुंच सका था़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन