बीडीओ के आश्वासन पर दूसरे दिन टूटा अनशन

Published at :06 Jan 2016 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ के आश्वासन पर  दूसरे दिन टूटा अनशन

बीडीओ के आश्वासन पर दूसरे दिन टूटा अनशनकमतौल/ सिंहवारा टेकटार पंचायत में मुखिया पुत्र द्वारा योजनाओं में कथित अनियमितता और उसकी जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा धरना और राजद प्रखंड महासचिव रघुनंदन प्रसाद तांती द्वारा मंगलवार से शीतल सार्वजानिक पुस्तकालय पर शुरू आमरण अनशन बुधवार को करीब 4़ 15 बजे समाप्त हो गया़ […]

विज्ञापन

बीडीओ के आश्वासन पर दूसरे दिन टूटा अनशनकमतौल/ सिंहवारा टेकटार पंचायत में मुखिया पुत्र द्वारा योजनाओं में कथित अनियमितता और उसकी जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा धरना और राजद प्रखंड महासचिव रघुनंदन प्रसाद तांती द्वारा मंगलवार से शीतल सार्वजानिक पुस्तकालय पर शुरू आमरण अनशन बुधवार को करीब 4़ 15 बजे समाप्त हो गया़ वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ शशि प्रकाश करीब 3़ 45 बजे अनशन स्थल पर पहुंचे़ अनशनकारियों से वार्ता के बाद आवेदन में दिये गये तथ्यों की जांच करवाने के बाद उचित कारवाई करने तथा पंस के रूप में धर्मेन्द्र मिश्र को ही रखने के आश्वासन दिया़ राशन-किरासन कूपन और पेंशन में गड़बड़ी की जांच कर कारवाई करने और वंचितों को उसमें शामिल करने का आश्वासन दिया़ इसके बाद लोग माने और धरना तथा अनशन तोड़ने की घोषणा की़ बीडीओ द्वारा रघुनंदन प्रसाद तांती को फ्रूटी पिलाया गया़ राजद प्रखंड महासचिव रघुनन्दन तांती द्वारा आमरण अनशन और ग्रामीणों द्वारा धरना दिए जाने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी़ दरभंगा से पटना तक दूरभाष की घंटी घनघनाने लगी़ श्री तांती ने भी मुखिया पुत्र द्वारा योजनाओं में जांच को लेकर दिये गये आवेदन पर कारवाई नहीं होने से अनशन करने की विवशता की जानकारी सीएम, डीएम और डीडीसी को दिया़ तब जाकर बुधवार को करीब 3 ़45 बजे बीडीओ शशि प्रकाश धरना स्थल पर पहुंचे़ अनशनकारियों से वार्ता की़ धरना दे रहे ग्रामीणों को समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन