तीन दिन शेष, सस्टिम में पवन की फिडिंग अब तक नहीं

Published at :06 Jan 2016 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिन शेष, सस्टिम में पवन की फिडिंग अब तक नहीं

तीन दिन शेष, सिस्टम में पवन की फिडिंग अब तक नहींउपभोक्ता कल्याण संघ के सुझाव पर सेंट्रल रेलवे किया ऐडसमस्तीपुर रेल मंडल प्रबंधक ने नहीं दी तवज्जोदरभंगाआगामी 10 जनवरी से पवन एक्सप्रेस का परिचालन दरभंगा से नियमित आरंभ हो जायेगा. इसके मात्र तीन दिन शेष रह गये हैं, लेकिन आज तक समस्तीपुर रेल मंडल ने […]

विज्ञापन

तीन दिन शेष, सिस्टम में पवन की फिडिंग अब तक नहींउपभोक्ता कल्याण संघ के सुझाव पर सेंट्रल रेलवे किया ऐडसमस्तीपुर रेल मंडल प्रबंधक ने नहीं दी तवज्जोदरभंगाआगामी 10 जनवरी से पवन एक्सप्रेस का परिचालन दरभंगा से नियमित आरंभ हो जायेगा. इसके मात्र तीन दिन शेष रह गये हैं, लेकिन आज तक समस्तीपुर रेल मंडल ने अपने सिस्टम में इसे फीड नहीं किया है. लिहाजा इस ट्रेन में आरक्षण लेनेवालों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. वहीं सेंट्रल रेलवे ने अपने सिस्टम में इसे फीड कर दिया है. उल्लेखनीय है कि एक जनवरी को दरभंगा से इस गाड़ी के नियमित परिचालन के बावत घोषणा कर दी गयी. सनद रहे कि आगामी 10 जनवरी से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जानेवाली पवन एक्सप्रेस का दरभंगा से नियमित परिचालन आरंभ हो जायेगा. रेल महकमा की लापरवाही का ही प्रमाण है कि बोर्ड से आदेश प्राप्त होने के बाद भी इसे रेलवे के आरक्षण सिस्टम में फीड नहीं किया गया. इसको लेकर उपभोक्ता क्लयाण संघ ने समस्तीपुर के डीआरएम के ट्वीटर हैंडल पर इस बावत पोस्ट किया. इसमें सेंट्रल रेलवे के डीआरएम को भी ऐड किया. यह सूचना संघ ने गत 5 जनवरी को दी. सूचना पोस्ट करने के चंद पल बाद ही सेंट्रल रेलवे की ओर से अपने सिस्टम में इसे फीड कर दिया. फलत: लोकमान्य तिलक टर्मिनल से आनेवालों को दरभंगा से सीधे आने के लिए आरक्षण मिलना आरंभ हो गया, लेकिन 6 जनवरी की शाम तक समस्तीपुर डिवीजन की ओर से इस पर तवज्जो नहीं दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन