विस में उठायेंगे दृष्टि बाधितों की समस्या: सरावगी

Published at :06 Jan 2016 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
विस में उठायेंगे दृष्टि बाधितों की समस्या: सरावगी

विस में उठायेंगे दृष्टि बाधितों की समस्या: सरावगी ब्रेल की पूण्य-तिथि पर यूथ ब्लांइड एसोसिएशन ने उठायी मांगफोटो. 3 व 4परिचय. समारोह में बोलते नगर विधायक संजय सरावगी व उपस्थित दृष्टि बाधितदरभंगा. नेशनल ब्लाइंड यूथ एसोसिएशन की ओर से बुधवार को ब्रेल लिपि के जनक महात्मा लूई ब्रेल की पूण्य तिथि मनायी गयी. विद्यापित सेवा […]

विज्ञापन

विस में उठायेंगे दृष्टि बाधितों की समस्या: सरावगी ब्रेल की पूण्य-तिथि पर यूथ ब्लांइड एसोसिएशन ने उठायी मांगफोटो. 3 व 4परिचय. समारोह में बोलते नगर विधायक संजय सरावगी व उपस्थित दृष्टि बाधितदरभंगा. नेशनल ब्लाइंड यूथ एसोसिएशन की ओर से बुधवार को ब्रेल लिपि के जनक महात्मा लूई ब्रेल की पूण्य तिथि मनायी गयी. विद्यापित सेवा संस्थान परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षक शिवनाथ महाराज की अध्यक्षता में आयोजित इस समरोह में अतिथियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही दीप प्रज्जवलित कर इसका विधिवत उद्घाटन किया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि दृष्टि बाधितों के प्रति उनके भीतर पूरी संवेदना है. वे अपने स्तर से इनकी सभी समस्या के निराकरण का हर संभव प्रयास करेंगे. इसके लिए वे विधान सभा में भी अवाजा उठायेंगे. एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शोभित यादव के स्वागत भाषण से आरंभ इस इस समारोह में राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष शंभु यादव ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है. उन्होंने दृष्टि बाधित सरकारी सेवकों की तरह नियोजितों को भी वाचन भत्ता 150 रूपये करने व सवारी भत्ता 500 रूपये करने के लिए संघर्ष का ऐलान मौके पर किया. इसमें संस्थान के महासचिव डा. बैद्यनाथ चौधरी, एमआरएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. विद्यानाथ झा, डा. जय शंकर झा, नारायण चेरिटेबल ट्रस्ट के राजेश कुमार झा, शुभकांत पाठक, हितेश नारायण दिवाकर, दिनेश सिंह आदि ने भी विचार रखे. राकेश किरण झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर पटना व दरभंगा नेत्रहीन विद्यालय को +2 का दर्जा तथा भागलपुर मध्य विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय में उत्क्रमित करने के साथ ही बिहार में ब्रेल प्रेस की व्यवस्था करने, ब्रेल की जयंती पर बिहार सरकार के अधिनस्थ दृष्टि बाधितकर्मियों का अवकाश घोषित करने, तीनों नेत्रहीन विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति करने, सरकारी बसों में दृष्टि बाधितों के लिए नि: शुल्क यात्रा का प्रबंध करने, पूर्व में हुई घोषणा के तहत पूअर होम चौक को लूई ब्रेल चौक बनाने सहित 24 सूत्री मांग रखी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन