दीक्षांत समारोह में नहीं शामिल करने पर रोष

दीक्षांत समारोह में नहीं शामिल करने पर रोषदरभंंगा . ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी वाणिज्य विभाग के व्यवसाय प्रबंधन 2015 के छात्रों ने बुधवार को दीक्षांत समारोह में एमबीए के छात्रों को शामिल नहीं किये जाने को लेकर बैठक आयोजित कर विवि प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रकट करते हुए कहा कि विवि का यह […]
दीक्षांत समारोह में नहीं शामिल करने पर रोषदरभंंगा . ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी वाणिज्य विभाग के व्यवसाय प्रबंधन 2015 के छात्रों ने बुधवार को दीक्षांत समारोह में एमबीए के छात्रों को शामिल नहीं किये जाने को लेकर बैठक आयोजित कर विवि प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रकट करते हुए कहा कि विवि का यह निर्णय इस विभाग के छात्रो के साथ सौतेलापन व्यवहार किया जाना साबित हो रहा है. बैठक में चेतावनी देते हुए छात्रों ने कहा कि इस विभाग के छात्रों को दीक्षांत समारोह में अगर शामिल नहीं किया जाता है तो सभी छात्र इसका विरोध करेंगे. वहीं बैठक में 5 जनवरी को हुई घटना की तीव्र निंदा की गयी. बैठक में मनीष कु मार, दीपक कुमार, बंटी, गोविंद, अभिषेक, विवेक, वसीउल्लाह, अरमान, वसीम अकरम, सिकंदर आजम आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










