भाजपा ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Published at :06 Jan 2016 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

भाजपा ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापनबहादुरपुर, दरभंगा . भाजपा द्वारा राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत धान खरीद एवं किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को कार्यकर्त्ताओं ने विरोध प्रकट किया. भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद ठाकुर के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. इस ज्ञापन में कहा गया है […]

विज्ञापन

भाजपा ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापनबहादुरपुर, दरभंगा . भाजपा द्वारा राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत धान खरीद एवं किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को कार्यकर्त्ताओं ने विरोध प्रकट किया. भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद ठाकुर के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. इस ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य सरकार किसानों के हित में काम नहीं कर रही है. अभी तक किसानों से धान क्रय नहीं किया गया है और न ही बोनस की घोषणा की गयी है. मंडल अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में फसल क्षति मुआवजा वितरण में भारी अनियमितता की गयी है. फर्जी तरीके से अनुदान लेनेवाले किसानों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जा रही है. अगर एक सप्ताह के अंदर मांग पूरी नहीं होगी तो उग्र आंदोलन की जायेगी. प्रतिनिधि मंडल में जिला मंत्री अशोक नायक, मुकुंद चौधरी, कृष्ण भगवान झा, डा. मुरारी मोहन झा, जीवछ झा, रामजीतन चौधरी, नागवेंद्र झा, संजीव गुप्ता, असेश्वर पासवान, जगदीश महतो, राजेश झा आदि कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन