अभियंता हत्याकांड: बहेड़ी प्रखण्ड प्रमुख के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Published at :06 Jan 2016 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
अभियंता हत्याकांड: बहेड़ी प्रखण्ड प्रमुख के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अभियंता हत्याकांड: बहेड़ी प्रखण्ड प्रमुख के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट फरार प्रमुख पति की भी होगी गिरफ्तारीजिला पुलिस को न्यायालय से मिला आदेशदरभंगा. अभियंता हत्याकांड में बहेड़ी प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस को कोर्ट का आदेश मिल गया है. वहीं उनके पति संजय लाल देव की भी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट […]

विज्ञापन

अभियंता हत्याकांड: बहेड़ी प्रखण्ड प्रमुख के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट फरार प्रमुख पति की भी होगी गिरफ्तारीजिला पुलिस को न्यायालय से मिला आदेशदरभंगा. अभियंता हत्याकांड में बहेड़ी प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस को कोर्ट का आदेश मिल गया है. वहीं उनके पति संजय लाल देव की भी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने वारंट निर्गत कर दिया है. एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कोर्ट से हरी झंडी मिलने के साथ पुलिस छापेमारी आरंभ हो गयी है. प्रमुख के पति को गिरफ्त में लेने के लिए पहले से ही पुलिस छापामार रही है. उल्लेखनीय है कि प्रमुख मुन्नी देवी चर्चित अभियंता हत्याकांड के मुख्य आरोपित संतोष झा की बहन बतायी जाती है. पुलिस सूत्र के अनुसार इस हत्या के तार प्रमुख के घर से भी जुड़े हैं. इसी को लेकर पुलिस अपनी गिरफ्त में प्रमुख को लेने की कोशिश में लगी है. लेकिन जनप्रतिनिधि होने के कारण बिना आदेश के पुलिस उस पर हाथ डालने में खुद को असमर्थ पा रही थी. इसी को लेकर पुलिस कोर्ट से वारंट के आदेश का इंतजार कर रही थी. मंगलवार को वारंट निर्गत होते ही पुलिस प्रमुख की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की प्रक्रिया में जुट गयी. इधर प्रमुख के पति संजय लाल देव को घटना के बाद से ही पुलिस तलाश रही है. हालांकि वह फरार चल रहा है. ज्ञातव्य हो कि इस मामले में पुलिस ने प्रमुख से पहले भी पूछताछ की थी. सूत्रों का कहना है कि बहेड़ी प्रमुख की कुख्यात संतोष झा की बहन होने के मामले पर भी पुलिसिया छानबीन चल रही थी. वारंट निर्गत होन से प्रतीत होता है कि पुलिस के हाथ कुछ और सबूत लगे हैं. सनद रहे कि गत 26 दिसम्बर को बहेड़ी के शिवराम में अपराधियों ने सड़क निर्माण मंे लगी बीएससी एण्ड सीएनसी कंपनी के दो इंजीनियरों को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. घटना के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया. पूरा पुलिस महकमा इस मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी में जुट गयी. एसटीएफ को भी इस मामले की छानबीन मंे लगाया गया. इस क्रम में कई शातिर अपराधियों को पुलिस ने दबोच भी लिया, लेकिन मुख्य आरोपित मुकेश पाठक अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर ही है. उसके नेपाल भाग जाने की संभवाना व्यक्त की जा रही है. इधर इस कांड एक अन्य आरोपित कुख्यात संतोष झा गया के जेल में बंद है. सूत्रों की मानंे तो पुलिस उसे भी रिमांड मेंे लेने की प्रक्रिया में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन