पीएनबी के फल्डि जोनल मैनेजर को दी गयी विदाई

Published at :05 Jan 2016 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
पीएनबी के फल्डि जोनल मैनेजर को दी गयी विदाई

पीएनबी के फिल्ड जोनल मैनेजर को दी गयी विदाई फोटो. 7 व 8परिचय. मैनेजर को सम्मानित करते पदाधिकारी व उपस्थित बैंकर्स.दरभंगा. पंजाब नेशनल बैंक के फिल्ड जोनल मैनेजर शंभु किशोर मल्लिक को सेवानिवृत्त से पूर्व भावभीनी विदाई दी गयी. मंगलवार को जीएम रोड स्थित पीएनबी के मंडल कार्यालय में बुके आदि देकर सम्मानित किया गया. […]

विज्ञापन

पीएनबी के फिल्ड जोनल मैनेजर को दी गयी विदाई फोटो. 7 व 8परिचय. मैनेजर को सम्मानित करते पदाधिकारी व उपस्थित बैंकर्स.दरभंगा. पंजाब नेशनल बैंक के फिल्ड जोनल मैनेजर शंभु किशोर मल्लिक को सेवानिवृत्त से पूर्व भावभीनी विदाई दी गयी. मंगलवार को जीएम रोड स्थित पीएनबी के मंडल कार्यालय में बुके आदि देकर सम्मानित किया गया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि श्री मल्लिक ने अपने कार्यकाल में न केवल कर्त्तव्यनिष्ठा की सराहनीय मिशाल पेश की बल्कि अपने व्यवहार कुशलता से बैंककर्मियों के दिल में अलग जगह बनायी. इनका यह गुण प्रेरणादयक है. सभी को इससे सीख लेनी चाहिए. मंडल प्रबंधक दिलीप कुमार ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनका पूरा सेवाकाल अधिनस्थकर्मियों के लिए यादगार रहेगा. वहीं वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात चंद्रा ने अपने उद्गार में दरभंगा सर्किल के मंडल प्रमुख के पद पर कार्य की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की. इस समारोह में सीआर दास समेत कई शाखाओं के प्रबंधक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन