नौ में से शायद ही कोई ठीक रहता है एटीएम

Published at :05 Jan 2016 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
नौ में से शायद ही कोई ठीक रहता है एटीएम

नौ में से शायद ही कोई ठीक रहता है एटीएम बेनीपुर. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बैंको के द्वार लगाये गये एटीएम पूरी तरह से उपभोक्ताओं के लिए अनुपायोगी सिद्ध हो रहे हैं. स्थानीय लोगों के लिए यह सेवा कोई काम का नहीं रह गया है. बैंकों की शाखाओं में लंबी कतार देखकर तो लोगों को […]

विज्ञापन

नौ में से शायद ही कोई ठीक रहता है एटीएम बेनीपुर. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बैंको के द्वार लगाये गये एटीएम पूरी तरह से उपभोक्ताओं के लिए अनुपायोगी सिद्ध हो रहे हैं. स्थानीय लोगों के लिए यह सेवा कोई काम का नहीं रह गया है. बैंकों की शाखाओं में लंबी कतार देखकर तो लोगों को पहले पसीने छुटने लगते हैं, फिर जब एटीएम पर राशि निकालने पहुंचते हैं तो उन्हें लगता है कि कहां आकर फंस गये. बेनीपुर में कुल 9 एटीएम हैं. जिसमें केवल स्टेट बैंक के पांच, सेंट्रल बैंक के एक , बैंक ऑफ इंडिया के एक एवं पंजाब नेशनल बैंक के एक एटीएम हैं.इनमें से अधिकांश हमेशा खराब ही रहते हैं. इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के प्रबंधक प्रशांत कुमार ने पूछने पर बताया कि एक एटीएम के अलावे सभी दरभंगा क्षेत्र के नियंत्रणाधीन है. मेरे अधीन चलने वाले एटीएम ग्राहकों के सेवा में हमेशा तत्पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन