तरंग प्रतियोगिता में पुरस्कृत किए गये बच्चे

Published at :05 Jan 2016 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
तरंग प्रतियोगिता में पुरस्कृत किए गये बच्चे

तरंग प्रतियोगिता में पुरस्कृत किए गये बच्चे जाले. रेवढ़ा, रतनपुर, कछुआ पंचायत स्थित मध्य विद्यालय सह सीआरसी केन्द्रों पर मंगलवार को संकुल स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ इसमें सौ एवं चार सौ मीटर दौड़, रीले दौड़, कबड्डी, लम्बी कुद, ऊंची कूद, बॉलीवॉल, वर्ड कम्पीटीशन, कम्प्रीहेंसन, पेंटिंग, सुगम संगीत व क्वीज में उक्त सीआरसीसी […]

विज्ञापन

तरंग प्रतियोगिता में पुरस्कृत किए गये बच्चे जाले. रेवढ़ा, रतनपुर, कछुआ पंचायत स्थित मध्य विद्यालय सह सीआरसी केन्द्रों पर मंगलवार को संकुल स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ इसमें सौ एवं चार सौ मीटर दौड़, रीले दौड़, कबड्डी, लम्बी कुद, ऊंची कूद, बॉलीवॉल, वर्ड कम्पीटीशन, कम्प्रीहेंसन, पेंटिंग, सुगम संगीत व क्वीज में उक्त सीआरसीसी केंद्र अन्तर्गत विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया़ बच्चों के हौसले को बढ़ाने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अविभावकों ने भी बच्चों द्वारा खेले जा रहे खेल का जमकर लुफ्त उठाया़ रेवढ़ा सीआरसी केन्द्र पर निशिकान्त ठाकुर की अध्यक्षता एवं सीआरसीसी शैलेन्द्र ठाकुर के संचालन में कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत के मुखिया शैल देवी के द्वारा फीता काट कर किया गया़ सौ मीटर की दौड़ में मध्य विद्यालय पिठरीया के मिर्जा ताबीस बेग व मध्य विद्यालय रेवढ़ा की सकिया फना को प्रथम पुरस्कार दिया गया़ 400 मीटर की दौड़ में मध्य विद्यालय रेवढ़ा के अजहर अहमद व मध्य विद्यालय मनामखेदू की कविता कुमारी को प्रथम पुरस्कार दिया गया़ लम्बी कूद में मध्य विद्यालय मनामखेदू के सचिन कुमार व मध्य विद्यालय रेवढ़ा की आरती कुमारी को प्रथम पुरस्कार दिया गया़ ऊॅची कूद में मध्य विद्यालय भटपोखड़ा के इरशाद व मध्य विद्यालय वसंत की बविता कुमारी को प्रथम पुरस्कार दिया गया़ पेन्टिग में मध्य विद्यालय वसंत के मनोज कुमार व काजल कुमारी को, क्वीज में मध्य विद्यालय रेवढ़ा के रौशन कुमार व मध्य विद्यालय वसंत के रुपम कुमारी को तथा कबड्डी प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय वसंत के सूरदीप कुमार, मध्य विद्यालय रेवढ़ा के मुकेश कुमार, मध्य विद्यालय भटपोखड़ा के सैफ अली व मध्य विद्यालय पिठरीया खूर्द के लूकमान को प्रथम पुरस्कार दिया गया़ मौके पर पंचायत के सरपंच आरीफ, मध्य विद्यालय पिठरीया के शिक्षक सह पूर्व सीआरसीसी संजय कुमार, शिक्षक मानीक बाबू सहित सैंकड़ों ग्रामीण अभिभावक उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन