कीर्ति आजाद समर्थकों ने किया एनएच 57 को जाम

कीर्ति आजाद समर्थकों ने किया एनएच 57 को जाम फोटो:::21परिचय. जाम के कारण सड़क पर खड़ी गाड़ियां. पार्टी से निलंबित किये जाने का किया विरोध मनीगाछी. डीडीसीए में भ्राष्टाचार के मामले को उजागर करने के कारण सांसद कीर्ति झा आजाद को केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा भाजपा से निलंबन किये जाने के विरोध में मंगलवार को […]
कीर्ति आजाद समर्थकों ने किया एनएच 57 को जाम फोटो:::21परिचय. जाम के कारण सड़क पर खड़ी गाड़ियां. पार्टी से निलंबित किये जाने का किया विरोध मनीगाछी. डीडीसीए में भ्राष्टाचार के मामले को उजागर करने के कारण सांसद कीर्ति झा आजाद को केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा भाजपा से निलंबन किये जाने के विरोध में मंगलवार को प्रकाश चन्द्र पप्पू के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राजे स्थित टोल प्लाजा के निकट एनएच 57 को जामकर यातायात बाधित किया. जिससे दोनों ओर सैकड़ों वाहनों का काफिला जमा हो गया. उपस्थित भाजपाइयों का कहना था कि उनका अपराध डीडीसीए में व्याप्त भष्टाचार के मुद्दे को तथ्य और सबूतों के साथ पेश करना भर मात्र था. इस अवसर पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेन्द्र झा, जयराम चौधरी, मिथलेश चौधरी, चन्दन झा अनिल झा, श्याम जी सहित अन्य लोगों के द्वारा वित्त मंत्री अरूण जेटली व शुशील कुमार मोदी के विरोध में जमकर नारेबाजी किया गया. साथ ही इन लोगों का कहना था कि सांसद आजाद का निलंवन वापस नहीं होगा तब तक चरणवद्ध आन्दोलन जारी रहेगा. बाद में थानाध्यक्ष संजय कुमार के पहल पर जाम हटाया गया. इस अवसर पर भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










