शक्षिकों को बताया जायेगा पढ़ाने का गुर

Published at :05 Jan 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
शक्षिकों को बताया जायेगा पढ़ाने का गुर

शिक्षकों को बताया जायेगा पढ़ाने का गुर बहादुरपुर. प्रयास प्रशिक्षण के तहत मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी के एनआबीसी भवन में शिक्षकों का चार दिनी प्रशिक्षण शुरू हुआ. इसमें विद्यालय से बाहर अनामांकित छात्रों को विद्यालय से जोड़कर उसे पढ़ाने की कला सिखायी जायेगी. जिससे बच्चों का ठहराव सुनिश्चित हो सके. सरकार के द्वारा […]

विज्ञापन

शिक्षकों को बताया जायेगा पढ़ाने का गुर बहादुरपुर. प्रयास प्रशिक्षण के तहत मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी के एनआबीसी भवन में शिक्षकों का चार दिनी प्रशिक्षण शुरू हुआ. इसमें विद्यालय से बाहर अनामांकित छात्रों को विद्यालय से जोड़कर उसे पढ़ाने की कला सिखायी जायेगी. जिससे बच्चों का ठहराव सुनिश्चित हो सके. सरकार के द्वारा विद्यालय से ड्राप आउट की समस्या को दूर करने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव, इम्त्याज हुसैन के द्वारा शिक्षकों को पढ़ाने के गुर सिखाये जा रहे हैं. प्रभारी बीइओ देवशरण राउत ने बताया कि यह प्रशिक्षण 8 जनवरी तक चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन