छोटे स्टेशनों पर भी होगी ट्रेनों की उद्घोषणा

दरभंगा : अब छोटे स्टेशनों के यात्रियों को ट्रेन के आवागमन को लेकर घंटी नहीं गिननी पड़ेगी. गाड़ी के आने-जाने की उद्घोषणा की जायेगी. रेलवे इस नई व्यवस्था को बहाल कर रही है. इसके लिए विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. बस अब इसे धरातल पर उतारा जाना है. विभागीय सूत्र बताते हैं कि […]
दरभंगा : अब छोटे स्टेशनों के यात्रियों को ट्रेन के आवागमन को लेकर घंटी नहीं गिननी पड़ेगी. गाड़ी के आने-जाने की उद्घोषणा की जायेगी. रेलवे इस नई व्यवस्था को बहाल कर रही है. इसके लिए विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. बस अब इसे धरातल पर उतारा जाना है. विभागीय सूत्र बताते हैं कि इसी महीने यह सुविधा बहाल हो जायेगी.
कयास लगाया जा रहा है कि रेलवे गणतंत्र दिवस के तोहफे के रूप में यात्रियों को यह सुविधा प्रदान करने की तैयारी में है. समस्तीपुर रेल मंडल के 64 स्टेशनों पर मैनुअल एनाउंसमेंट सिस्टम चालू किया जा रहा है. इसमें दरभंगा सेक्शन समेत अन्य खंडों पर स्थित रोड साइड स्टेशनों पर उद्घोषणा शुरू होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










