नप चुनाव को ले प्रशिक्षण आज से

Published at :05 Jan 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
नप चुनाव को ले प्रशिक्षण आज से

दरभंगा : बिहार शिक्षा परियोजना के तहत सोमवार को आदर्श मध्य विद्यालय में पेयजल एवं स्वच्छता पर छात्रों के बीच प्रतियोगिता आयोजित हुए. लेख, पोस्टर पेंटिंग, वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेता को पुरस्कृत किया गया. पेयजल व स्वच्छता आधरित विषयों के इन प्रतियोगिताओं में से लेख में सदर के आनंद कुमार अव्वल […]

विज्ञापन

दरभंगा : बिहार शिक्षा परियोजना के तहत सोमवार को आदर्श मध्य विद्यालय में पेयजल एवं स्वच्छता पर छात्रों के बीच प्रतियोगिता आयोजित हुए. लेख, पोस्टर पेंटिंग, वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेता को पुरस्कृत किया गया.

पेयजल व स्वच्छता आधरित विषयों के इन प्रतियोगिताओं में से लेख में सदर के आनंद कुमार अव्वल रहे. वहीं पोस्टर पेंटिंग में संचिका कुमारी, वाद-विवाद में स्वाति राज तथा रंगोली में राजश्री प्रथम विजेता रही. प्रत्येक प्रखंडों से दस-दस प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में शामिल हुए. इस मौके पर बीइपी के एडीपीसी राजेश कुमार ठाकुर, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार, इएफइ प्रभारी कजलीशील व हेमंत कुमार, बीइओ छट्ठू यादव, बीआरपी फिरोज आलम मौजूद थे.
दो हिरासत में
दरभंगा. भालपट्टी ओपी के मुरिया चौक से पुलिस ने पिकअप भान एवं बाइक सवार दो लोगों को सोमवार को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया. बताया जाता है कि बालू, गिट्टी, सिमेंट की दुकान से लगातार पिछले कुछ दिनों से चोरी हो रही थी. सोमवार की शाम एक पिकअप एवं एक बाइक वहां पर खड़ी थी. जिसे पुलिस ने चोरी के संदेह में दोनों गाड़ी को जब्त करते पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन