रिमांड पर लिये गये अंचल झा व टून्ना, होगी पूछताछ

Published at :05 Jan 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
रिमांड पर लिये गये अंचल झा व टून्ना, होगी पूछताछ

दरभंगा : इंजीनियर डबर मर्डर केस में एसटीएफ के द्वारा शिवहर में गिरफ्तार किये गये अंचल झा व टून्ना झा को दरभंगा पुलिस ने रिमांड पर लिया है. शिवहर कोर्ट से रिमांड पर लेने के लिए यहां की पुलिस सोमवार को शिवहर पहुंच गयी. वहां से दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ के लिए दरभंगा […]

विज्ञापन

दरभंगा : इंजीनियर डबर मर्डर केस में एसटीएफ के द्वारा शिवहर में गिरफ्तार किये गये अंचल झा व टून्ना झा को दरभंगा पुलिस ने रिमांड पर लिया है. शिवहर कोर्ट से रिमांड पर लेने के लिए यहां की पुलिस सोमवार को शिवहर पहुंच गयी. वहां से दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ के लिए दरभंगा ला रही है. वहीं बहेड़ी के प्रमुख मुन्नी देवी के पति संजय लाल देव के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट के लिए न्यायालय में पुलिस के द्वारा प्रे किया गया है.

बता दें कि पिछले दिनों पुलिसिया पूछताछ में मुकेश पाठक का शॉर्प शूटर ऋषि झा ने अंचल झा एवं टून्ना झा के बारे में कई अहम जानकारी दी थी. उसने बताया था कि इंजीनियर हत्या कांड की योजना अंचल झा के ही घर पर बनायी गयी थी. जिसमें मुकेश पाठक, विकास झा, टून्ना झा, सुबोध दूबे समेत अन्य भी शामिल था.
शातिर ऋषि से मिले कई अहम सुराग के आधार पर एसटीएफ आगे की भी कार्रवाई कर रही है. इंजीनियर डबल मर्डर केस में शामिल अंचल झा एवं टून्ना झा को रिमांड पर लेने के लिए दरभंगा की पुलिस प्रोडक्शन वारंट लेकर शिवहर गयी थी. सोमवार को उसे रिमांड पर ले लिया गया. सूत्रों ने यह भी बताया कि संजय लाल देव के विरुद्ध भी गिरफ्तारी वारंट निर्गत कराने की दिशा में न्यायालय में अर्जी दी गयी है.
मुख्य अभियुक्त अब भी पुलिस पकड़ से बाहर
इंजीनियर डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी बिहार पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के मुकेश पाठक एवं विकास झा अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ एवं एसआईटी के द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है. बावजूद अब तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ सका है.
पुलिस सूत्रों की मानें तों दोनों मुख्य आरोपी अपने कुछ शागिर्दों के साथ नेपाल में छिपा हुआ है. एसटीएफ की टीम भी नेपाल में ही उसे खोज कर रही है.
हालांकि पुलिस का यह भी बताना है कि नेपाल पुलिस के द्वारा पूरा सहयोग नहीं किये जाने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है. एसटीएफ की टीम कुख्यात अपराधियों के ठिकाने तक नहीं पहुंच पा रही है.
खाक छान रही एसटीएफ
डीजीपी पीके ठाकुर के निर्देश पर इंजीनियर हत्या कांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने की कमान एसटीएफ के तेज तर्रार एसपी शिवदीप लांडे को सौंपी गयी है. घटना के दिन देर रात ही वह दरभंगा पहुंचकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी. इस क्रम में अब तक छह अपराधियों को एसटीएफ की टीम शिवहर, सीतामढ़ी एवं मोतिहारी में छापामारी कर अपनी गिरफ्त में ले चुकी है.
जबकि मुकेश पाठक एवं विकास झा के नेपाल में छिपे होने की सूचना पर टीम नेपाल पहुंच चुकी है. पुलिस सूत्रों की मानें तो पिछले तीन दिनों में कई स्थानों पर नेपाल में छापामारी की गयी है. हालांकि पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन