आज से हड़ताल पर रहेंगे विवि व कॉलेजकर्मी

दरभंगा : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ मंगलवार से अपने 15 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. सोमवार को संघ की मांगों पर विवि प्रशासन के साथ हुई वार्ता विफल रहने पर संघ ने हड़ताल पर जाने का एलान करते हुए कहा कि जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं […]
दरभंगा : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ मंगलवार से अपने 15 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. सोमवार को संघ की मांगों पर विवि प्रशासन के साथ हुई वार्ता विफल रहने पर संघ ने हड़ताल पर जाने का एलान करते हुए कहा कि जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती वे लोग कार्य का बहिष्कार करेंगे.
इस वजह से समस्तीपुर, दरभंगा, बेगूसराय एवं मधुबनी जिले के कॉलेजों केसाथ साथ लनामिवि में भी काम पर असर पड़ने की संभावना जतायी जा रही है .बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा ने कहा कि कुलपति द्वारा किये गये दुर्व्यवहार के कारण पिछले दिनों आहुत वार्ता विफल रही. पहले कुलपति को अपने व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए. साथ ही कर्मचारियों की जो 15 सूत्री मांगें हैं, उसे पूरा किया जाना चाहिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










