इलाज के दौरान महिला की मौत

Published at :04 Jan 2016 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
इलाज के दौरान महिला की मौत

इलाज के दौरान महिला की मौत दरभंगा. अलीनगर थाना क्षेत्र के पुनहद गांव की रहने वाली रामभरोसा दास की पत्नी मीना देवी (22) की मौत सोमवार की शाम डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. उसे 2 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मृतका के पिता राम बहादुर दास ने बताया कि उसकी […]

विज्ञापन

इलाज के दौरान महिला की मौत दरभंगा. अलीनगर थाना क्षेत्र के पुनहद गांव की रहने वाली रामभरोसा दास की पत्नी मीना देवी (22) की मौत सोमवार की शाम डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. उसे 2 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मृतका के पिता राम बहादुर दास ने बताया कि उसकी पुत्री को गैस की शिकायत थी. वह गैस की दवा समझकर कीटनाशक खा ली. जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.दो हिरासत में दरभंगा : भालपट्टी ओपी के मुरिया चौक से पुलिस ने पिकअप भान एवं बाइक सवार दो लोगों को सोमवार को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया. बताया जाता है कि बालू, गिट्टी, सिमेंट की दुकान से लगातार पिछले कुछ दिनों से चोरी हो रही थी. सोमवार की शाम एक पिकअप एवं एक बाइक वहां पर खड़ी थी. जिसे पुलिस ने चोरी के संदेह में दोनों गाड़ी को जब्त करते पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन