आज से हड़ताल पर रहेंगे विवि व महावद्यिालय कर्मचारी

Published at :04 Jan 2016 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
आज से हड़ताल पर रहेंगे विवि व महावद्यिालय कर्मचारी

आज से हड़ताल पर रहेंगे विवि व महाविद्यालय कर्मचारी कुलपति के साथ वार्ता रही विफल, संघ ने की हड़ताल पर जाने की घोषणाविवि ने हड़ताल को अवैध बताते हुए कर्मियों से काम करने कि की अपीलदरभंगा. बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ मंगलवार से अपने 15 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की […]

विज्ञापन

आज से हड़ताल पर रहेंगे विवि व महाविद्यालय कर्मचारी कुलपति के साथ वार्ता रही विफल, संघ ने की हड़ताल पर जाने की घोषणाविवि ने हड़ताल को अवैध बताते हुए कर्मियों से काम करने कि की अपीलदरभंगा. बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ मंगलवार से अपने 15 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. सोमवार को संघ की मांगों पर विवि प्रशासन के साथ हुई वार्ता विफल रहने पर संघ ने हड़ताल पर जाने का एलान करते हुए कहा कि जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती वे लोग कार्य का बहिष्कार करेंगे. इस वजह से समस्तीपुर, दरभंगा, बेगूसराय एवं मधुबनी जिले के कॉलेजों केसाथ साथ लनामिवि में भी काम पर असर पड़ने की संभावना जतायी जा रही है .बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा ने कहा कि कुलपति द्वारा किये गये दुर्व्यवहार के कारण पिछले दिनों आहुत वार्ता विफल रही. पहले कुलपति को अपने व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए. साथ ही कर्मचारियों की जो 15 सूत्री मांगें हैं, उसे पूरा किया जाना चाहिये. इधर विवि प्रशासन ने कर्मचारियों की हड़ताल को अवैध घोषित करते हुए कहा कि वार्ता के लिए सभी संघों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया था अन्य सभी संघों के प्रतिनिधियों का रुख सकारात्मक रहा जबकि बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों द्वारा आपत्तिजनक एवं अशोभनीय व्यवहार करते हुए हड़ताल पर जाने की धमकी दी गयी. साथ ही वार्ता का बहिष्कार किया गया. लनामिवि के रजिस्ट्रार ने कहा है कि चूंकि गंगा प्रसाद झा सेवानिवृतकर्मी की नियुक्ति जांच प्रक्रियाधीन है और प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा लनामिवि द्वारा आयोजित प्रोन्नति के लिए लिखित जांच परीक्षा में अनुतीर्ण घोषित हैं इसलिए संघ के दोनों पदाधिकारी अपनी अनुचित व्यैक्तिक लाभ को प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों के बीच भ्रम फैला रहे हैं. साथ ही विवि के विरुद्ध दुष्चक्र रख हड़ताल का आह्वान कर रहें हैं. जबकि कर्मचारियों की जायज मांगों की पूर्ति के लिए विवि सदा तत्पर रही है और सदैव तत्पर रहेगी. विवि प्रशासन ने हड़ताल को अवैध बताते हुए कहा है कि हड़ताल अवधि मेें नो वर्क नो पे नियम लागू है. चूंकि यह हड़ताल व्यक्तिक स्वार्थ से प्रेरित है इसलिए शामिल होने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन