धानुक महासंघ का उपवास व धरना 29 को

Published at :04 Jan 2016 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
धानुक महासंघ का उपवास व धरना 29 को

धानुक महासंघ का उपवास व धरना 29 को दरभंगा . अखिल भारतीय धानुक महासंघ अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिये जाने को लेकर 29 जनवरी को जिला मुख्यालय पर महाधरना एवं उपवास कर आंदोलन की शुरुआत करेगा. यह निर्णय सोमवार को महासंघ के जिला संयोजक गोपाल मंडल के आवासीय परिसर में आयोजित बैठक में लिया गया. […]

विज्ञापन

धानुक महासंघ का उपवास व धरना 29 को दरभंगा . अखिल भारतीय धानुक महासंघ अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिये जाने को लेकर 29 जनवरी को जिला मुख्यालय पर महाधरना एवं उपवास कर आंदोलन की शुरुआत करेगा. यह निर्णय सोमवार को महासंघ के जिला संयोजक गोपाल मंडल के आवासीय परिसर में आयोजित बैठक में लिया गया. बैठक मेें सदस्यों ने संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ साथ धानुक जाति को दूसरे राज्यों के तर्ज पर बिहार मे भी अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलवाने के लिए आंदोलन करने की बात कही. बैठक में सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि 29 जनवरी को लहेरियासराय के पोलो मैदान स्थित धरना स्थल पर महाधरना एवं उपवास से इस आंदोलन की शुरुआत की जायेगी. बैठक में जिला प्रवक्ता के रुप मे अमित मंडल, कोषाध्यक्ष पद पर कपलेश्वर महतो को मनोनीत किया गया .बैठक में रामविनोद मंंडल, भूषण मंडल, रामजी मंडल, निर्मला देवी, सुंदर मंडल, भागवत मंडल, सीताराम मंडल आदि ने संबोधित किया. बैठक की अध्यक्षता जयप्रकाश मंडल ने की. संचालन गोपाल मंडल ने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन