शहरी उपभोक्ताओं से 6.55 करोड़ की वसूली

Published at :04 Jan 2016 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
शहरी उपभोक्ताओं से 6.55 करोड़ की वसूली

शहरी उपभोक्ताओं से 6.55 करोड़ की वसूली दरभंगा. उत्तर बिहार पावर होल्डिंग कंपनी ने शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं से गत माह में 6.55 करोड़ की राजस्व वसूली की है. विभाग ने 5.54 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसके विरूद्ध 118 फीसदी की वसूली की गयी है. नगर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुनील […]

विज्ञापन

शहरी उपभोक्ताओं से 6.55 करोड़ की वसूली दरभंगा. उत्तर बिहार पावर होल्डिंग कंपनी ने शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं से गत माह में 6.55 करोड़ की राजस्व वसूली की है. विभाग ने 5.54 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसके विरूद्ध 118 फीसदी की वसूली की गयी है. नगर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार दास ने यह जानकारी दी. शहरी बिजली खपत में 80 लाख यूनिट की कमी दरभंगा : जाड़े में बिजली की खपत स्वभावत: कम हो जाती है. लेकिन इस वर्ष यह खपत करीब 40 फीसदी से अधिक कम गया है. जानकारी के अनुसार सितंबर 2015 में शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने 1.97 करोड़ यूनिट बिजली की खपत की. अक्टूबर में वह घटकर 1.55 करोड़ यूनिट पर आ गया तथा नवंबर माह में वह घटकर 1.16 करोड़ यूनिट पर आ गया. लगातार कंजूम यूनिट में आ रही गिरावट से राजस्व का लक्ष्य भी प्रभावित हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन