पेयजल व स्वच्छता प्रतियोगिता में आनंद, स्वाति, संचिका व राजश्री अव्वल

Published at :04 Jan 2016 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
पेयजल व स्वच्छता प्रतियोगिता में आनंद, स्वाति, संचिका व राजश्री अव्वल

पेयजल व स्वच्छता प्रतियोगिता में आनंद, स्वाति, संचिका व राजश्री अव्वल दरभंगा. बिहार शिक्षा परियोजना के तहत सोमवार को आदर्श मध्य विद्यालय में पेयजल एवं स्वच्छता पर छात्रों के बीच प्रतियोगिता आयोजित हुए. लेख, पोस्टर पेंटिंग, वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेता को पुरस्कृत किया गया. पेयजल व स्वच्छता आधरित विषयों के इन […]

विज्ञापन

पेयजल व स्वच्छता प्रतियोगिता में आनंद, स्वाति, संचिका व राजश्री अव्वल दरभंगा. बिहार शिक्षा परियोजना के तहत सोमवार को आदर्श मध्य विद्यालय में पेयजल एवं स्वच्छता पर छात्रों के बीच प्रतियोगिता आयोजित हुए. लेख, पोस्टर पेंटिंग, वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेता को पुरस्कृत किया गया. पेयजल व स्वच्छता आधरित विषयों के इन प्रतियोगिताओं में से लेख में सदर के आनंद कुमार अव्वल रहे. वहीं पोस्टर पेंटिंग में संचिका कुमारी, वाद-विवाद में स्वाति राज तथा रंगोली में राजश्री प्रथम विजेता रही. प्रत्येक प्रखंडों से दस-दस प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में शामिल हुए. इस मौके पर बीइपी के एडीपीसी राजेश कुमार ठाकुर, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार, इएफइ प्रभारी कजलीशील व हेमंत कुमार, बीइओ छट्ठू यादव, बीआरपी फिरोज आलम मौजूद थे. बॉक्स:::::::::::::::::::::::::::गंदगी की ढेर से स्वच्छता का संदेश डीइओ ने लगायी फटकार दरभंगा. पेयजल व स्वच्छता पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रति विभाग की गंभीरता सोमवार को जगजाहिर हो गयी. आलम यह था कि गंदगी की ढेर पर खड़े होकर विभाग स्कूल से आये बच्चों व शिक्षकों को स्वच्छता का संदेश देता नजर आया. प्रखंडों में जब इस तरह के आयोजन में जिला से कर्मी जाते हैं तो थोड़ी सी गंदगी देख स्वच्छता का पाठ पढ़ाने से नहीं चूकते. लेकिन दीपक तले अंधेरा की तरह खुद अपने घर में इसका ख्याल नहीं रखते. सोमवार को आदर्श मध्य विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता के क्रम में गंदगी का अम्बार जगह-जगह लगा हुआ था. इस बीच बैठकर बच्चे मन में पनपे स्वच्छता को उकेर रहे थे. इसी दौरान वहां पहुंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जब यह स्थिति देखी तो भड़क उठे. उन्होंने मौके पर मौजूद आयोजक सहित प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगायी. डीइओ दीपनारायण यादव ने इसे गंभीरता से लिया है. उन्होंने कारण पृच्छा करने की बात बतायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन