कैंपस- बीपीएससी का वर्ग प्रारंभ

Published at :04 Jan 2016 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस- बीपीएससी का वर्ग प्रारंभ

कैंपस- बीपीएससी का वर्ग प्रारंभ दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रांगण स्थित प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा की तैयारी को लेकर सोमवार से वर्ग प्रारंभ हो गया. इसका उद्घाटन लनामिवि के पीजी विभागाध्यक्ष डा. विजय प्रसाद सिंह ने किया. वहीं केंद्र निदेशक प्रो. […]

विज्ञापन

कैंपस- बीपीएससी का वर्ग प्रारंभ दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रांगण स्थित प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा की तैयारी को लेकर सोमवार से वर्ग प्रारंभ हो गया. इसका उद्घाटन लनामिवि के पीजी विभागाध्यक्ष डा. विजय प्रसाद सिंह ने किया. वहीं केंद्र निदेशक प्रो. हीरा लाल गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि संसाधन विशेषज्ञों के साथ दीज प्रज्ज्वलित करते हुए छात्रों को सफलता के कई महत्वपूर्ण टिप्स दिये. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित पाठ्यक्रम का शत-प्रतिशत अनुपालन और छात्रों की सफलता दर ऊंचा करने में किसी तरह की कमी नहीं बरती जायेगी. इसमें कई महत्वपूर्ण विषय विशेषज्ञों को शामिल किये जाने की बात कही. साथ ही छात्रों को प्रेरक के तौर पर सभी विषयों में छात्र विशेषज्ञ, संप्रेषण को इस पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है. समारोह में विषय विशेषज्ञ के रुप में डा. धनेश्वर प्रसाद सिंह को शामिल किया गया है. अनिवार्य पत्र के अलावा वैकल्पिक पत्र के रुप में इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, लोकप्रशासन श्रम एवं समाज कल्याण तथा भूगोल विषय को शामिल किया गया है. लनामिवि में 17 फरवरी को होगा दीक्षांत समारोह दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से छठे दीक्षांत 2014 का आयोजन 17 फरवरी को डा. नागेंद्र झा स्टेडियम में होगा. इसकी जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डा. कुलानंद यादव ने कहा कि इसमें शामिल होने के लिए छात्रों को प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए 6 फरवरी से आवेदन लिया जायेगा. इस आवेदन का प्रारूप विवि के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. छात्र इसे डाउनलोड कर आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं. आयोजित दीक्षांत में तीनों संकायों के पीजी 2014, पीजी पुराना कोर्स एवं विशेष 2014, एमएड 2014 तथा 1 नवंबर 2014 से 31 दिसंबर 2014 के बीच पीएचडी तथा डीलिट की उपाधि प्राप्त करनेवाले छात्रों को शामिल होने की अनुमति विवि प्रशासन ने दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन