21 भूमिहीनों को दे दी गयी स्कूल की जमीन

21 भूमिहीनों को दे दी गयी स्कूल की जमीन बेनीपुर. प्रखंड के हरिपुर पंचायत के 21 भूमिहीनों को अहियापुर मध्य विद्यालय की भूमि दे दी गई है. जी हां, अंचल प्रशासन की यह कारगुजारी सोमवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में उजागर हुआ. पंचायत समिति मो कुदुस ने उक्त मुद्दा उठाकर अंचल प्रशासन की […]
21 भूमिहीनों को दे दी गयी स्कूल की जमीन बेनीपुर. प्रखंड के हरिपुर पंचायत के 21 भूमिहीनों को अहियापुर मध्य विद्यालय की भूमि दे दी गई है. जी हां, अंचल प्रशासन की यह कारगुजारी सोमवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में उजागर हुआ. पंचायत समिति मो कुदुस ने उक्त मुद्दा उठाकर अंचल प्रशासन की कार्य प्रणाली हो ही कटघरे में ला दिया है. उन्होंने कहा कि अंचल द्वारा पंचायत के 21 भूमिहीन परिवाराें को बसने के लिए जमीन का पर्चा दिया. सभी भूमिहीन पर्चा पर अंकित खाता-खेसरा के अनुसार जब भूमि कब्जा के लिए उसे तालशने लगे तो उक्त खाता-खेसरा अहियापुर मध्य विद्यालय का निकला और वह पर्चाधारी आज भी जमीन के लिए दर-दर भटक रहे हैं. जवाब में सीओ ने कहा कि शिकायत करवायी जाय, जांच होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










