दो चिकत्सिक के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट

दो चिकित्सक के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट बेनीपुर. व्यवहार न्यायालय के एडीजे-2 विष्णुदेव उपाध्याय की अदालत ने सोमवार को दो चिकित्सकों के विरुद्ध सम्मन एवं गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. कोर्ट सूत्रों के अनुसार बहेड़ा पीएस के चिकित्सक डा. संजीव ठाकुर पर सत्र वाद संख्या 521/12 में साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने को लेकर सम्मन जारी करते […]
दो चिकित्सक के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट बेनीपुर. व्यवहार न्यायालय के एडीजे-2 विष्णुदेव उपाध्याय की अदालत ने सोमवार को दो चिकित्सकों के विरुद्ध सम्मन एवं गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. कोर्ट सूत्रों के अनुसार बहेड़ा पीएस के चिकित्सक डा. संजीव ठाकुर पर सत्र वाद संख्या 521/12 में साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने को लेकर सम्मन जारी करते हुए 12 जनवरी को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है. इसी तरह बिरौल थाना कांड संख्या 77/06 एवं सत्र वाद संख्या 526/11 में साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने को लेकर दरभंगा के चिकित्सक डा. अखोरी रविंद्र किशोर के विरुद्ध जमानती वारंट जारी करते हुए 3 फरवरी को न्यायालय में प्रस्तुत होने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










