कैंपस- सीबीसीएस को ले बैठक आज

कैंपस- सीबीसीएस को ले बैठक आज दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन ने 5 जनवरी को 1 बजे से कुलपति के कार्यालय कक्ष में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम को यूजी स्तर पर लागू करने के लिए अधिकारियों की बैठक बुलायी है. इसकी जानकारी देते हुए छात्र कल्याणाध्यक्ष डा. केपी सिंहा ने कहा कि आयोजित बैठक […]
कैंपस- सीबीसीएस को ले बैठक आज दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन ने 5 जनवरी को 1 बजे से कुलपति के कार्यालय कक्ष में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम को यूजी स्तर पर लागू करने के लिए अधिकारियों की बैठक बुलायी है. इसकी जानकारी देते हुए छात्र कल्याणाध्यक्ष डा. केपी सिंहा ने कहा कि आयोजित बैठक में कुलपति के अलावा सभी संकायाध्यक्ष, प्रेस मैनेजर आदि मौजूद रहेंगे. एमबीए के छात्रों ने अंक पत्र के लिए काटा बवाललनामिवि के कुलपति कार्यालय पर बोला धावाफोटो-2परिचय- एमबीए के आक्रोशित छात्रों को शांत कराती पुलिस दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के एमबीए 2013-15 के उत्तीर्णता प्राप्त छात्रों ने सोमवार को कुलपति कार्यालय पर उनसे मिलने की जिद करते हुए धावा बोल दिया. छात्रों के आक्रामक रूप को देखते हुए सुरक्षा गार्डों ने जल्द ही उनके कार्यालय कक्ष के बाहर का ग्रील बंद कर दिया. जिससे आक्रोशित छात्र ग्रील के बाहर ही रह गये. इसके कारण कुलपति के कार्यालय कक्ष में संबंधन एवं नयी शिक्षण कार्यक्रम समिति की चल रही बैठक भी कुछ देर के लिए बाधित रही. छात्रों की मांगों की जानकारी लेने के लिए कुलसचिव डा. अजीत कुमार सिंह, कुलानुशासक डा .अजय नाथ झा, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डा. हरेकृष्ण सिंह, मानविकी संकायाध्यक्ष डा. उत्तम लाल ठाकुर, कॉलेज निरीक्षण विज्ञान डा. अजीत कुमार चौधरी, डा. विनोद चौधरी आदि उन छात्रों को करीब आधे घंटे तक झेलते रहे. इसी बीच कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा ने परीक्षा नियंत्रक डा. कुलानंद यादव को बुलवाकर एक घंटे के भीतर इन छात्रों को अंकपत्र उपलब्ध करवाने का आदेश दिया. कुलपति का आदेश पाते ही परीक्षा नियंत्रक ने उनके आदेश को कार्यान्वित करवाने में लग गये. इसी बीच विवि प्रशासन की सूचना पर पहुंची विवि थाना की पुलिस ने भी छात्रों काफी समझाया बुझाया. वहीं अधिकारियों की ओर से छात्रों की मांग के बावत शीघ्र निष्पादन का आश्वासन मिलने पर छात्र कुछ देर के लिए शांत हो गये. उन छात्रों का कहना था कि एमबीए चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट सत्र के हिसाब से करीब छह माह विलंब से 3 दिसंबर को प्रकाशित हो सका बावजूद इसके एक माह बीत जाने के बाद भी विवि प्रशासन ने अभी तक अंकपत्र निर्गत नहीं किया है और न ही इसका अंक विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर ही अपलोड किया है. साथ ही तृतीय सेमेस्टर का मिला हस्तलिखित अंक पत्र इतना त्रृटिपूर्ण है कि जगह जगह उस अंक पत्र पर व्हाइटनर लगाकर सही किया गया है. इसके कारण प्लेसमेंट के लिए बाहर जाने पर उस अंकपत्र को देखते ही कं पनी इंटरव्यू में शामिल नहीं होने देता है. यह कह वापस कर देता है कि यह अंकपत्र जाली है. विवि प्रशासन की गैरजिम्मेवारीपूर्ण रवैये का खामियाजा हम छात्रों को भुगतना पड़ रहा है. छात्रों ने कहा कि विभाग में नामांकन के दौरान हम लोगों से कैंपस प्लेसमेंट का फी भी लिया जाता है, लेकिन उसका लाभ इस संस्थान के तीन सत्रों के छात्रों को उपलब्ध नहीं हो सका है. बल्कि छात्रों के आंदोलन करने पर करीब तीन माह पूर्व संस्थान के विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष एवं प्रतिकुलपति सहित कई अधिकारियों की मौजूदगी में हम छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट करवाने का लिखित रुप से वादा किया गया था जो लिखित वादा भी झूठा निकला. बाद में जाकर विवि प्रशासन ने सभी छात्रों का अंकपत्र लेकर एमबीए विभाग पहुंचा. छात्रों ने वहां पहुंचकर इस बात की जिद करते हुए की यह अंकपत्र कुलपति के हाथ से लेंगे. वहां भी काफी बवाल खड़ा किया बावजूद इसके परीक्षा विभाग के कर्मी ने वह अंकपत्र विभाग को सौंप वहां से वापस लौट गये. आक्रोशित छात्रों में मो. अकरम, शशिरंजन, कुमार विवेक, वसीउल्लाह, दानिश अंसारी, वसीम, शहनवाज, दीपक, गोविंद आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










