अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत

Published at :04 Jan 2016 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत दरभंगा. अज्ञात वाहन की ठोकर से सोमवार को मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र के महिनाम निवासी 45 वर्षीय ललित कुमार झा की मौत हो गयी. घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ के पूर्व एनएच 57 की है. इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने जख्मी को डीएमसीएच पहुंचाया, जहां […]

विज्ञापन

अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत दरभंगा. अज्ञात वाहन की ठोकर से सोमवार को मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र के महिनाम निवासी 45 वर्षीय ललित कुमार झा की मौत हो गयी. घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ के पूर्व एनएच 57 की है. इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने जख्मी को डीएमसीएच पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की जेब से मिले वोटर आइडी कार्ड तथा ड्राइविंग लाइसेंस से उनकी पहचान हो पायी. जानकारी के अनुसार सोमवार को एनएच 57 पर दोपहर लगभग 3.30 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से ललित गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से जबतक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. उनके पास से मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रख दिया है. समाचार प्रेषण तक परिजन नहीं पहुंच सके थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन