10 को जुटेंगे शक्षिा अनुदेशक

Published at :04 Jan 2016 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
10 को जुटेंगे शक्षिा अनुदेशक

10 को जुटेंगे शिक्षा अनुदेशक दरभंगा. उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों का समायोजन नहीं किये जाने के विरोध में संघ के बैनर तले सभी अनुदेशक आगामी 10 जनवरी को एकत्र होंगे. राज्य अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष सत्य नारायण पासवान ने सभी अनुदेशकों से अपनी मांगों को लेकर इस तिथि […]

विज्ञापन

10 को जुटेंगे शिक्षा अनुदेशक दरभंगा. उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों का समायोजन नहीं किये जाने के विरोध में संघ के बैनर तले सभी अनुदेशक आगामी 10 जनवरी को एकत्र होंगे. राज्य अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष सत्य नारायण पासवान ने सभी अनुदेशकों से अपनी मांगों को लेकर इस तिथि को लहेरियासराय के पोलो मैदान में एकत्र होने की अपील की है. सोमवार को संघ की जिला इकाई की बैठक में संयोजक नंदकिशोर नायक ने कहा कि न्यायालय ने विभिन्न विभागों के पदों पर योग्यतानुकूल समायोजन का आदेश दे रखा है, लेकिन सूबे की सरकार इसके अनुपालन में उदासीनता बरत रही है. लोहिया चरण सिंह कॉलेज में हुई बैठक में नंद किशोर नायक, विकल पासवान, कमल नारायण साह, श्याम सदा, उमा गुप्ता, शिला चौधरी, अरुण कुमार पोद्दार, इसरत जहां, मो इलियास, राम प्रवेश यादव, जीवछ राम आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन