अतक्रिमण हटाने को सात दिन का अल्टीमेटम

Published at :04 Jan 2016 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
अतक्रिमण हटाने को सात दिन का अल्टीमेटम

अतिक्रमण हटाने को सात दिन का अल्टीमेटम हनुमाननगर. विसनपुर चौक पर सड़क के दोनों ओर अब फूटपाथी दुकानें नहीं रहेंगीं. इसके अलावा अतिक्रमित सरकारी जमीन को भी खाली करना होगा. इसके लिए सभी दुकानदारों को जिला प्रशासन के निर्देश पर सीओ भुवनेश्वर झा ने सात दिनों के अंदर खाली करने का अल्टीमेटम दिया है. इस […]

विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने को सात दिन का अल्टीमेटम हनुमाननगर. विसनपुर चौक पर सड़क के दोनों ओर अब फूटपाथी दुकानें नहीं रहेंगीं. इसके अलावा अतिक्रमित सरकारी जमीन को भी खाली करना होगा. इसके लिए सभी दुकानदारों को जिला प्रशासन के निर्देश पर सीओ भुवनेश्वर झा ने सात दिनों के अंदर खाली करने का अल्टीमेटम दिया है. इस कार्य में थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज तथा स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिल रहा है. खाली नहीं करने की स्थिति में प्रशासन बल का प्रयोग करेगा. विदित हो कि अतिक्रमण के कारण यातायात की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है. रोजाना लोग जाम से परेशान रहते हैं. आये दिन कोई न कोई दुर्घटना घट जाती है. इसी चौक पर विसनपुर-अतरबेल पथ पर अवैध रूप से चल रहे टैंपो स्टैंड को भी अविलंब खाली करने का निर्देश सीओ ने दिया है. कुछ फूटपाथी दुकानदारों व टैंपू चालकों से स्थानीय लोगों द्वारा अवैध उगाही की बातें भी सामने आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन