गोल टैलेंट सर्च इग्जाम में शामिल किये गये जिले के 306 प्रतिभागी

Published at :04 Jan 2016 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
गोल टैलेंट सर्च इग्जाम में शामिल किये गये जिले के 306 प्रतिभागी

दरभंगा : शहर के लक्ष्मीसागर स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में रविवार को गोल टैलेंट सर्च एग्जाम का आयोजन किया गया. यह परीक्षा एक सत्र में 12 से दो बजे तक आयोजित हुई. गोल के प्रतिनिधि आनंद वत्स की देखरेख में आयोजित इस परीक्षा में जिले के 306 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. विद्यालय के प्राचार्य […]

विज्ञापन

दरभंगा : शहर के लक्ष्मीसागर स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में रविवार को गोल टैलेंट सर्च एग्जाम का आयोजन किया गया. यह परीक्षा एक सत्र में 12 से दो बजे तक आयोजित हुई. गोल के प्रतिनिधि आनंद वत्स की देखरेख में आयोजित इस परीक्षा में जिले के 306 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

विद्यालय के प्राचार्य गणेश प्रसाद सिंह की मौजूदगी में आयोजित यह परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित हुई. कक्षा सातवीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया.
12 कमरों में आयोजित परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको लेकर विद्यालय प्रशासन की ओर से भी प्रबंध किये गये थे. परीक्षा संपन्न कराने में श्याम सुंदर मंडल, परवेज अहमद, स्वाति भौमिक, नंदी, हीरालाल मिश्रा समेत अन्य ने सक्रिय भूमिका निभायी. बता दें कि गोल टैलेंट सर्च एग्जाम में प्रभात खबर मीडिया पार्टनर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन