प्रेरक समन्वयक संघ की बैठक में लिये कई निर्णय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jan 2016 2:30 AM (IST)
विज्ञापन

सदर : जिला प्ररेक समन्वयक संघ दरभंगा की ओर से रविवार को स्थानीय राज मैदान में बैठक संपन्न हुई. संघ के अध्यक्ष नीलाम्बर यादव की अध्यक्षता में चली इस बैठक में उपाध्यक्ष मोहन प्रसाद निराला को संगठन विरोधी कार्य करने पर कारण बताओ नोटिस दिये जाने एवं जवाब नहीं देने पर स्वत: निलंबित समझे जाने […]
विज्ञापन
सदर : जिला प्ररेक समन्वयक संघ दरभंगा की ओर से रविवार को स्थानीय राज मैदान में बैठक संपन्न हुई. संघ के अध्यक्ष नीलाम्बर यादव की अध्यक्षता में चली इस बैठक में उपाध्यक्ष मोहन प्रसाद निराला को संगठन विरोधी कार्य करने पर कारण बताओ नोटिस दिये जाने एवं जवाब नहीं देने पर स्वत: निलंबित समझे जाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान संगठन के मजबूत करने को लेकर सदस्यता अिभयान चलाये जाने एवं प्रखंडवार बैठक कर कमीशनखोर अधिकारी का पोल खोलने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.
वहीं प्रेरक एवं समन्वयकों का 22 माह से लंबित बकाया मानदेय भुगतान की भी मांग की गयी. मौके पर शशिभूषण चौधरी, नारायणजी झा, रामामेहन, उदय, शैलेंद्र, संजय, सरिता झा, राधा कुमारी, नरेश राम व पवन कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










