यूनेस्को क्लब में नव वर्ष मिलन समारोह संपन्न

Published at :04 Jan 2016 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
यूनेस्को क्लब में नव वर्ष मिलन समारोह संपन्न

दरभंगा : यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा सिटी ने रविवार को नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित किया. बासुदेवपुर स्थित पब्लिक स्कूल पर आयोजित समारोह में अध्यक्ष डा. लाल मोहन झा एवं सचिव अभय कुमार कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अपने उद्बोधन में उन्होंने समारोह को हर्ष के माहौल में बीताने की अपील […]

विज्ञापन

दरभंगा : यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा सिटी ने रविवार को नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित किया. बासुदेवपुर स्थित पब्लिक स्कूल पर आयोजित समारोह में अध्यक्ष डा. लाल मोहन झा एवं सचिव अभय कुमार कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अपने उद्बोधन में उन्होंने समारोह को हर्ष के माहौल में बीताने की अपील की.

इस मौके पर डा. वीके मिश्रा, विनोद पंसारी, श्रवण बैरोलिया आदि लोगाें को नव वर्ष की शुभकामना दी. हरिद्वार प्रसाद खंडेलवाल के संचालन में कार्यक्रम में सुगत संगीत, गजल, डा. एके गुप्ता का प्रहसन एवं एमपी अग्रवाल का गायन ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया. इस मौके पर बच्चों के कई खेल का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डा. आरबी खेतान, डा. वीवी शाही, राजकुमार मारीवाल, रतन खेडि़या, बद्री प्रसाद बैरोलिया आदि सक्रिय रहे.

गुरु ही दिखाते मुक्ति का मार्ग
सदर. सच्चे गुरु मिलने से जीवन धन्य हो जाता है. मनुष्य भव सागर को पार कर जाता है. ऐसे ही एक अच्छे गुणकारी संत मिल जाने से मनुष्य को कई तीर्थयात्रा से अधिक फल एवं ज्ञान का भंडार मिलता है.
गंगवारा में दो दिनों से चल रहे कबीर संत सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को समाप्त हो गया. प्रात: 4 बजे महात्माओं ने प्रभाती की प्रस्तुति से इसकी शुरुआत की. सुबह 7.30 से 8 बजे तक ग्रंथ पाठ एवं 3 बजे तक भजन कीर्तन किया गया. संतों ने प्रवचन के माध्यम से कबीर की वाणी को कई प्रकार से प्रस्तुत कर सुनाया.
श्रोता उनकी मधुरवाणी से कबीर विचार एवं उनकी पथ प्रदर्शक बने रहने की विचारों में गोता लगाते रहे. समापन के पश्चात संत महात्माओं एवं दूर-दराज से पहुंचे भक्तों को प्रसाद भी भोजन कराया गया. सम्मेलन को सफल बनाने के लिए महंथ अशर्फी दास अपने पूरे परिवार के साथ रात-दिन एक कर संतों से लेकर श्रद्धालुओं के स्वागत में लगे रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन