हथियार प्लांटिंग मामले में दो को जेल

Published at :03 Jan 2016 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार प्लांटिंग मामले में दो को जेल

हथियार प्लांटिंग मामले में दो को जेल दरभंगा. नगर थाना क्षेत्र के दोनार स्थित रंजीत जेनरल स्टोर में हथियार प्लांट किये जाने वाले मामले में शनिवार को गिरफ्तार किये गये दो शातिरों को जेल भेज दिया गया है. गिरफ्त में लिये गये प्रमोद दास लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर अभंडा निवासी हरिदास का पुत्र बताया […]

विज्ञापन

हथियार प्लांटिंग मामले में दो को जेल दरभंगा. नगर थाना क्षेत्र के दोनार स्थित रंजीत जेनरल स्टोर में हथियार प्लांट किये जाने वाले मामले में शनिवार को गिरफ्तार किये गये दो शातिरों को जेल भेज दिया गया है. गिरफ्त में लिये गये प्रमोद दास लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर अभंडा निवासी हरिदास का पुत्र बताया जाता है. वहीं दूसरा इसी थाना क्षेत्र के सैदनगर कृष्णा चौक निवासी उमेश पंजियार का पुत्र मंजीत कुमार है. एएसपी सह सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि दोनों को चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया था. उन्होंने बताया कि प्रमोद शातिर अपराधी है. वह कई केस में जेल जा चुका है. हथियार प्लांट वाले मामले में दोनों की संलिप्तता रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन