योजनाओं की जांच को लकर होगा अनशन

Published at :03 Jan 2016 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं की जांच को लकर होगा अनशन

योजनाओं की जांच को लकर होगा अनशन कमतौल. पांच जनवरी से टेकटार पंचायत के ग्रामीण राजद महासचिव रघु नंदन प्रसाद तांती के नेतृत्व में कुसुमपट्टी, सिरहुल्ली स्थित शीतल सार्वजनिक पुस्तकालय पर आमरण अनशन करेंगे़ इसकी सूचना पूर्व में ही बीडीओ, डीएम, सीएम सहित सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को दिया जा चुका है़ श्री तांती ने बताया […]

विज्ञापन

योजनाओं की जांच को लकर होगा अनशन कमतौल. पांच जनवरी से टेकटार पंचायत के ग्रामीण राजद महासचिव रघु नंदन प्रसाद तांती के नेतृत्व में कुसुमपट्टी, सिरहुल्ली स्थित शीतल सार्वजनिक पुस्तकालय पर आमरण अनशन करेंगे़ इसकी सूचना पूर्व में ही बीडीओ, डीएम, सीएम सहित सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को दिया जा चुका है़ श्री तांती ने बताया की पंचायत के मुखिया पुत्र ने विभिन्न योजनाओं में अनियमितता बरती है़ अनियमितता की जांच होने पर कई खुलासे हो सकते हैं. इसके चलते जांच नहीं करवाई जा रही है़ इससे पहले भी मुखिया पुत्र पर वर्ष 13 में जांच के बाद तत्कालीन डीएम के आदेश पर कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया था़ जो न्यायालय में लंबित है़ अनशन की चेतावनी के बावजूद जांच नहीं करवाये जाने से नाराज ग्रामीण अपनी मांग पर अडिग हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन