बाजार में लगने वाले जाम से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

Published at :03 Jan 2016 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
बाजार में लगने वाले जाम से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

बाजार में लगने वाले जाम से राहगीरों की बढ़ी परेशानी फोटो :2परिचय : बजार में लगी सड़क जाम एवं बीच सड़क पर यात्रियों को चढाते उतारते यात्री वाहन. बहेड़ी. बाजार में अतिक्रमण जारी रहने के कारण रह रह कर लगने वाले जाम की समस्या से राहगीर ही नहीं यहां के व्यवसायी भी परेशान हैं. जाम […]

विज्ञापन

बाजार में लगने वाले जाम से राहगीरों की बढ़ी परेशानी फोटो :2परिचय : बजार में लगी सड़क जाम एवं बीच सड़क पर यात्रियों को चढाते उतारते यात्री वाहन. बहेड़ी. बाजार में अतिक्रमण जारी रहने के कारण रह रह कर लगने वाले जाम की समस्या से राहगीर ही नहीं यहां के व्यवसायी भी परेशान हैं. जाम में फंसने से राहगीरों को गंतव्य तक तक पहुंचने में जहां काफी वक्त लगता है वहीं दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित होता है. इसके बावजूद भी अतिक्रमण खाली कराने के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में सुस्त दिख रहे हैं. यह बाजार दो तरफ स्टेट हाईवे एवं दो तरफ पीडब्ल्यूडी सड़क से जुड़ा है. महावीर चौक से दरभंगा, समस्तीपुर, रोसड़ा, सिंघिया बिरौल एवं बेनीपुर जाने के लिए रास्ता निकलती है. जिसके कारण बाजार पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है. एसएच 88 निर्माण कार्य अधूरा रहने तथा ढलाई में सटा कर फुटपाथी दुकानदारों की दुकानें सजाने के कारण रह रह कर जाम लगता रहता है. हाइकोर्ट के आदेश के बाद भी प्रशासन ने अभी तक अतिक्रमण साफ कराने की कोई कार्रवाई नहीं की है. सीडब्ल्यूजेसी 3070/15 में आदेश पारित करते हुए हाइकोर्ट ने 10 सितंबर 2015 को तीन माह के भीतर पीडब्ल्यूडी का नाला का अतिक्रमण को खाली कराने का निर्देश दिया था. जिसकी समय सीमा पूरी हो गयी है. लेकिन अभी तक अतिक्रमण खाली नहीं हुआ है. सीओ एस श्रीवास्तव ने कहा कि शीघ्र ही अतिक्रमण खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है. जबकि हाइकोर्ट में रीट याचिका दायर करने वाले दिनेश नरायण झा अब अवमानना का मामला दायर करने की बात भी कहे हैं. इधर, प्रशिक्षु आइएएस कुमारी अभिलाषा शर्मा को प्रखंड के बीडीओ, सीओ एवं एमओ का प्रभार पिछले 1 जनवरी को दिया गया है. उनसे उम्मीद जगी है कि आम लोगों की इस समस्या से वे निजात दिलाने की दिशा मे सकारात्मक कदम उठायेंगी. सड़क जाम की मुख्य वजह बाजार में प्राइवेट बस स्टैंड की अनुमति प्रशासन की ओर से देना स्टैंड के संचालक द्वारा सड़क पर कुर्सी लगा कर वसूली करनाबाइस सवारों के द्वारा जल्दी निकलने की वजह से ओवरटेकिंग करना तथा निमयों का उल्लंघनसड़क पर बाइक को खड़ी कर खरीदारी करना चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं किया जाना

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन