हथियार प्लांट मामले में दो धराये

Published at :02 Jan 2016 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार प्लांट मामले में दो धराये

हथियार प्लांट मामले में दो धराये दरभंगा. नगर थाना क्षेत्र के दोनार में रंजीत किराना स्टोर में हथियार प्लांट करने के चर्चित मामले में शनिवार के पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्त में ले लिया. सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. हालांकि इसकी पुष्टि […]

विज्ञापन

हथियार प्लांट मामले में दो धराये दरभंगा. नगर थाना क्षेत्र के दोनार में रंजीत किराना स्टोर में हथियार प्लांट करने के चर्चित मामले में शनिवार के पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्त में ले लिया. सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं किया है. उल्लेखनीय है कि रंजीत किराना स्टोर के संचालक को फंसाने के लिए सुनियोजित तरीके से उनके दुश्मनों ने दुकान के काउंटर में चुपके से हथियार रख दिया और पुलिस को सूचना दे दी. जांच के क्रम में आर्म्स बरामद हो गया. पुलिस ने इसके बाद जब दुकान संचालक को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो मुहल्ले को लोग गोलबंद हो गये और अंतत: पुलिस को उसे छोड़ना पड़ा. इस मामले में पुलिस की संलिप्तता का भी मामला प्रकाश में आया. दुकान में लगे सीसीटीवी के फूटेज के आधार पर इस मामले के फ्रेमिंग किये जाने की पुष्टि भी हो गयी. सिटी एसपी हर किशोर राय ने इस कांड को गंभीरता से लेते हुए पर्दाफाश करते हुए तत्काल दो की गिरफ्तारी भी कर ली. इसके बाद शनिवार को पुलिस ने इस मामले में दो अन्य को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन