अपराधियों को गिरफ्तार कर सो जाती पुलिस

Updated at :08 Dec 2015 6:50 PM
विज्ञापन
अपराधियों को गिरफ्तार कर सो जाती पुलिस

अपराधियों को गिरफ्तार कर सो जाती पुलिस डकैती व चोरी की घटना में बरामदगी नगण्यमामले का उद्भेदन कह, अपनी पीठ खुद ही थपथपा लेते पदाधिकारीउद्भेदन का पीडि़तों को कोई लाभ नहींफोटो. संभव होतो कार्टून लगवा देंदरभंगा . पुलिस ताबड़तोड़ मामले का उद्भेदन कर रही है. यह अपने विभाग के आला अधिकारियों की नजर में उनकी […]

विज्ञापन

अपराधियों को गिरफ्तार कर सो जाती पुलिस डकैती व चोरी की घटना में बरामदगी नगण्यमामले का उद्भेदन कह, अपनी पीठ खुद ही थपथपा लेते पदाधिकारीउद्भेदन का पीडि़तों को कोई लाभ नहींफोटो. संभव होतो कार्टून लगवा देंदरभंगा . पुलिस ताबड़तोड़ मामले का उद्भेदन कर रही है. यह अपने विभाग के आला अधिकारियों की नजर में उनकी तत्परता का प्रमाण मात्र है, इससे पीडि़तों को कोई राहत नहीं मिल रही है. अपने गायब व लुटी संपत्ति के लिए वे आज भी टकटकी लगाये हुए हैं. अधिकारियों के पास दौड़ लगा रहे हैं. इन पीडि़तों के प्रति विभाग कतई संजीदा नजर नहीं आ रहा. आलम यह है कि प्राय: एक भी ऐसा चोरी, डाका या लूट का मामला नहीं है, जिसमें पीडि़तों को पूरी तरह न्याय मिल सका हो. उनके सामान बरामद हो गये हों. लोगों में अब यह चर्चा शुरू हो गयी है कि आखिर ऐसे उद्भेदन का क्या लाभ. वैसे पुलिस सिर्फ सामान बरामद हुई के प्रति लापरवाह है, ऐसा नहीं. वह तो घटना में संलिप्त सभी अपराधियों तक को दबोचने में बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाती. बस, जो हाथ आया उसे गिरफ्त में लेकर मीडिया के माध्यम से उपलब्धि को सार्वजनिक कर, अपनी पीठ थपथपा लेती है. इससे पुलिस प्रशासन की छवि धूमिल सी होती जा रही है. इन मामलों में पीडि़तों को इंतजार पुलिस ने चोरी व डकैती के कई मामलों का ‘उद्भेदन’ कर लिया. अपराधी को गिरफ्तार कर कुछ सामान भी बरामद किये. लेकिन जितने की चोरी अथवा डकैती हुई, उसका दशांस भी पुलिस हासिल करने में असफल रही. मसलन सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी गांव में स्व खटरू चौधरी, इसी थाना क्षेत्र के बनौली में मुकेश श्रीवास्तव, इसी क्षेत्र के जलवार में महानंद ठाकुर व हीरालाल ठाकुर, कमतौल थाना क्षेत्र के मालपट्टी में एजाज अहमद के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कुछ संलिप्तों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इन मामलों के पीडि़त को आजतक इस उद्भेदन का कोई लाभ नहीं मिल सका. लाखों के जेवरात, नकदी व अन्य संपत्ति उनके हाथ नहीं आ सकी. ये पीडि़तजन आज भी अपने सामान व संपत्ति की बरामदगी की आस में ही बैठे हैं. इसी तरह मब्बी ओपी क्षेत्र, सिमरी बाजार की दुकानों, बेनीपुर में हुई चोरी समेत कई अन्य घटनाओं में पीडि़त अपने सामान वापस मिलने की आस लगाये बैठे हैं. पुलिस इसके प्रति धरातल पर संजीदा भी नजर नहीं आ रही. मास्टर माइंड भी पहुंच से दूर चुनाव से ठीक पहले लगातार हुई डकैती की घटना में पुलिस ने एक डाका कांड का कथित उद्भेदन किया. थलवारा में हुई डकैती में पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा. इसके लगभग दो माह बीत गये. आजतक इसका मास्टर माइंड पुलिस की पहुंच से दूर है. इसी तरह शहरी क्षेत्र के नगर थाना इलाके में दो स्थानों पर, बहादुरपुर के दो घरों में हुई डकैती का पुलिस तो उद्भेदन करने में असफल है. इन सिलेसिलेवार घटनाओं को किस गिरोह ने अंजाम दिया, उसमें कौन-कौन थे, यह सार्वजनिक नहीं हो सका है. वैसे हाल के दिनों में एससपी अजित कुमार सत्यार्थी की सख्ती के बाद कुछ मामलों का त्वरित उद्भेदन जरूर हुआ. उदाहरणस्वरूप नगर थाना क्षेत्र में हुई स्टूडियो में चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफास कर दिया. साथ ही कुछ डकैतों को दबोचने में भी पुलिस कामयाब रही. लेकिन न तो पूरी तरह लुटे सामान पूरी तरह बरामद हुए न ही सभी संलिप्त ही पकड़े जा सके. ऐसे उद्भेदन का क्या मतलब आपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस कुछ ज्यादा ही सक्रिय नजर आने लगती है. जब एसएसपी या अन्य पदाधिकारी के तेवर तल्ख होते हैं तो थाने की पुलिस की गश्ती बढ़ जाती है. लाभ भी मिलता है. कई अपराधी इसी तत्परता व कर्त्तव्यनिष्ठा की वजह से गिरफ्त में भी आ जाते हैं. लेकिन जबतक घटना में लुटे या चोरी गये सामान पूरी तरह बरामद नहीं हो जाते तो उसे उद्भेदन या पर्दाफास कहना कितना जायज होगा. पिछले एक साल में ऐसी एक भी घटना का उद्भेदन नहीं हुआ, जिसमें पीडि़त को पूर्ण संतुष्टि मिल सकी हो. अब यह तो विभाग के अधिकारी को ही ध्यान देना होगा. वैसे एसएसपी श्री सत्यार्थी इस दिशा में भी तत्परता की बात कहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन