Darbhanga: दरभंगा में नगर पंचायत का बुरा हाल, कमतौल के वार्ड 1 में सड़क बनी झील

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News kamtaul ahiyari waterlogging drainage issue ward 1 news

वार्ड नंबर 1 में सड़क पर फैला पानी

Darbhanga News: कमतौल अहियारी नगर पंचायत में बेतरतीब नाला निर्माण के कारण वार्ड एक की मुख्य सड़क पर भीषण जलजमाव है. मशीन से पानी निकालना नाकाफी साबित हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा से शिवेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Darbhanga News: नगर पंचायत कमतौल अहियारी का वार्ड नंबर एक इन दिनों अपनी बदहाली के कारण चर्चा में है. नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद यहां के निवासियों को वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या से मुक्ति नहीं मिल सकी है. मुख्य सड़क पर जमा गंदा पानी स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है, जिससे क्षेत्र की पहचान अब ‘जलजमाव वाले वार्ड’ के रूप में होने लगी है.

शो-पीस बना लाखों का नाला

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण तो कराया गया, लेकिन वह पूरी तरह अकुशल और बेतरतीब है. नाले की बनावट तकनीकी रूप से इतनी खराब है कि पानी निकलने के बजाय वहीं जाम हो जाता है. स्थिति यह है कि थोड़ी सी बारिश होने पर भी हफ्तों तक सड़क झील में तब्दील रहती है. लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी नाला जल निकासी में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है.

मशीन से पानी निकालना केवल ‘इमरजेंसी’ उपाय

जलजमाव से बढ़ती जद्दोजहद के बीच मंगलवार को मशीन लगाकर सड़क से पानी निकाला गया. हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक अस्थायी समाधान है. मशीन से पानी निकालने के दो-तीन दिन बाद समस्या फिर जस की तस हो जाती है. जब तक जलनिकासी का कोई ठोस और स्थायी ढांचा तैयार नहीं किया जाता, तब तक इस समस्या का मूल समाधान संभव नहीं है.

सुनियोजित जलनिकासी की मांग

वार्डवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि कागजी खानापूर्ति के बजाय धरातल पर सुनियोजित तरीके से ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाए. जलजमाव के कारण न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि मच्छरों के प्रकोप से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त नहीं हुआ, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन