झाड़ी से 94 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Author Kumar raushan|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक AI तस्वीर

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

दरभंगा में नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रत्नोपट्टी ब्रह्मस्थान के पास झाड़ी से 94 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की है. पुलिस तस्करों की पहचान में जुटी है और आगे भी ऐसे अभियानों के जारी रहने की बात कही है.

विज्ञापन

Darbhanga News: अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के रत्नोपट्टी ब्रह्मस्थान के पास झाड़ी से 94 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है. पुलिस ने सभी बोतलों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद नगर थाना की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान झाड़ी में छिपाकर रखी गई 94 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई.

किसी की गिरफ्तारी नहीं

पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. हालांकि बरामद प्रतिबंधित कफ सिरप को जब्त कर लिया गया है.

तस्करों की पहचान में जुटी पुलिस

नगर थाना पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित कफ सिरप वहां किसने छिपाकर रखा था और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है.

अभियान रहेगा जारी

दरभंगा पुलिस ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन