खाजासराय में 12 लीटर देशी शराब बरामद, रिक्शा चालक गिरफ्तार
Updated:
विज्ञापन

दरभंगा के खाजासराय में लहेरियासराय थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देशी शराब बरामद की है. पुलिस ने शराब की खेप ले जा रहे एक रिक्शा को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
Darbhanga News: लहेरियासराय थाना पुलिस ने शनिवार को खाजासराय में छापेमारी कर 12 लीटर देशी शराब बरामद की. कार्रवाई के दौरान शराब ले जा रहे एक रिक्शा को भी जब्त किया गया. पुलिस ने मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.
बाकरगंज निवासी आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपित की पहचान बाकरगंज निवासी अखिलेश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब की खेप रिक्शा से ले जा रहा था, तभी छापेमारी कर उसे पकड़ लिया गया.
मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
लहेरियासराय थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










