स्कूटी की डिक्की से 46 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Author Kumar raushan|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक AI तस्वीर

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

दरभंगा के रामबाग में एक बुजुर्ग के साथ ठगी हुई है. बैंक से ₹46 हजार निकालकर स्कूटी की डिक्की में रखे थे, जो बदमाशों ने पार कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Darbhanga News: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रामबाग में बदमाशों ने एक बुजुर्ग की स्कूटी की डिक्की से 46 हजार रुपये चोरी कर लिए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार, नवटोलिया निवासी बुजुर्ग किसी काम से बैंक से 46 हजार रुपये निकालकर स्कूटी की डिक्की में रखकर घर लौट रहे थे. रास्ते में रामबाग के पास उन्होंने स्कूटी खड़ी कर कुछ सामान खरीदने के लिए एक दुकान पर चले गए.

कुछ मिनट बाद वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि स्कूटी की डिक्की में रखे 46 हजार रुपये गायब थे.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.

थाना अध्यक्ष ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि स्कूटी की डिक्की से नकदी चोरी होने की सूचना मिली है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने लोगों से अपील की कि बैंक से बड़ी राशि निकालने के बाद सतर्क रहें और वाहन की डिक्की में नकदी छोड़कर कहीं न जाएं.


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन