नवाह में मिला भटका बच्चा

Updated at :08 Dec 2015 6:50 PM
विज्ञापन
नवाह में मिला भटका बच्चा

नवाह में मिला भटका बच्चा दरभंगा .अखण्ड नवाह महायज्ञ में जुटी भीड़ में एक बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया. चाइल्ड लाइन ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है. करीब 8 साल का यह बच्चा अपना नाम दिलखुश बताता है. वहीं अपने पिता का नाम शत्रुघ्न कहता है. इससे अधिक वह कुछ भी नहीं […]

विज्ञापन

नवाह में मिला भटका बच्चा दरभंगा .अखण्ड नवाह महायज्ञ में जुटी भीड़ में एक बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया. चाइल्ड लाइन ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है. करीब 8 साल का यह बच्चा अपना नाम दिलखुश बताता है. वहीं अपने पिता का नाम शत्रुघ्न कहता है. इससे अधिक वह कुछ भी नहीं बता पा रहा है. चाइल्ड लाइन ने उसे अपने केंद्र में सुरक्षित रखा है. जानकारी के अनुसार मंदिर के पास वह बच्चा अकेले रो रहा था. चाइल्ड लाइन के सदस्य अमरेश कुमार झा व पंकज चौधरी की नजर उस पर पड़ी. उसे तत्काल अपने साथ ले लिया. श्री झा ने बताया कि वे इसको लेकर विश्वविद्यालय थाना में सनहा भी दर्ज करा चुके हैं. बच्चे को चाइल्ड लाइन के केंद्र में रखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन