प्रार्थना व राष्ट्रगान नहीं कराने वाले एचएच नपेंगे

Updated at :08 Dec 2015 6:50 PM
विज्ञापन
प्रार्थना व राष्ट्रगान नहीं कराने वाले एचएच नपेंगे

प्रार्थना व राष्ट्रगान नहीं कराने वाले एचएच नपेंगे गौड़ाबौराम . प्रार्थना व राष्ट्रगान जिन विद्यालयों में नहीं होगी वहां के प्रधानाध्यापकों को नहीं बख्सा जायेगा.उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी. यह निर्देश बीइओ पिताम्बर प्रसाद ने सभी सीआरसीसी व बीआरसीसी को विद्यालय में प्रत्येक दिन जांच कर प्रतिवेदन सौंपने को कहा है. बीइओ ने कहा […]

विज्ञापन

प्रार्थना व राष्ट्रगान नहीं कराने वाले एचएच नपेंगे गौड़ाबौराम . प्रार्थना व राष्ट्रगान जिन विद्यालयों में नहीं होगी वहां के प्रधानाध्यापकों को नहीं बख्सा जायेगा.उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी. यह निर्देश बीइओ पिताम्बर प्रसाद ने सभी सीआरसीसी व बीआरसीसी को विद्यालय में प्रत्येक दिन जांच कर प्रतिवेदन सौंपने को कहा है. बीइओ ने कहा कि विद्यालय में विद्यालय का नाम बड़े अक्षरों में, पीतल का घंटी, समय सारणी आरटीई के अनुसार, वर्ग कक्ष में समय सारणी प्रदर्शित करें. समसामयिकी घटना पर प्रत्येक दिन चर्चा करें साथ ही बच्चों के स्वच्छता का अवलोकन करें कि उनका पोशाक साफ है या नहीं. नाखून कटे हैं या नहीं. विद्यालय परिसर की साफ-सफाई है या नहीं. पठन पाठन से पूर्व शिक्षक के द्वारा बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि पैदा करने की कोशिश की गयी नहीं. वर्ग शिक्षकों को पाठ्य पुस्तकों की जानकारी होनी चाहिए. बच्चों द्वारा जोर-जोर से सही उच्चारण करवायें व मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन संचालन अवश्य करें. इसमें किसी तरह की गड़बड़ी पायी जाती है तो उन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के विरूद्ध निश्चित ही कार्रवाई की जायेगी. किसी भी हाल में बख्सा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन